इन 4 लोगों को नुकसान कर सकती है हल्‍दी (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

हल्दी के फ़ायदे हैं बेशुमार, पर इन लोगों के लिए हो सकता है बड़ा नुकसानदायक

Haldi: आमतौर पर आपने हल्‍दी से म‍िलने वाले फायदों के बारे में ही सुना होगा। लेकिन, क्‍या आपको पता है क‍ि हल्‍दी सभी के ल‍िए फायदेमंद नहीं होती हैं? क‍िन लोगों को हल्‍दी नहीं खाना चा‍ह‍िए। आइए जानते है

सीमा कुमारी

Haldi Khane ke Fayde aur Nuksan: हम भारतीय खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं। हमारे यहां रसोई में एक से एक मसालों का इस्‍तेमाल खूब क‍िया जाता है। इन्ही में से हल्‍दी ए‍क है। हल्‍दी स‍िर्फ खाना बनाने के नहीं, बल्‍क‍ि शादी-ब्‍याह से लेकर पूजा पाठ तक में खूब इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ये खूबसूरती नि‍खारने में भी बड़ा कारगर है।

आमतौर पर आपने हल्‍दी से म‍िलने वाले फायदों के बारे में ही सुना होगा। लेकिन, क्‍या आपको पता है क‍ि हल्‍दी सभी के ल‍िए फायदेमंद नहीं होती हैं? जी हां, कुछ लोगों को हल्‍दी खाने से मना क‍िया जाता है। अगर वे इसे डाइट का ह‍िस्‍सा बनाते हैं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि क‍िन लोगों को हल्‍दी नहीं खाना चा‍ह‍िए। आइए जानते हैं -

इन 4 लोगों को नुकसान कर सकती है हल्‍दी :

लिवर से जुड़ी परेशानी

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर हमारे शरीर का जरूरी अंग है। इसे हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपको पहले से ल‍िवर से जुड़ी काेई बीमारी है तो हल्‍दी न खाएं। इसमें मौजूद करक्यूमिन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

गॉलब्लैडर की परेशानी

आपको बता दें, हल्‍दी का सेवन गॉलब्लैडर की परेशानी वालों लोगों को भी नहीं करना चाहिए। हल्‍दी में माैजूद कर्क्यूमिन गॉलब्लैडर की थैली पर बुरा असर डालते हैं। इससे गॉलब्लैडर की थैली सिकुड़ सकती है, जिससे ब्‍लैडर खाली हो जाता है। ऐसे में आपको सीम‍ित मात्रा में ही हल्‍दी का सेवन करना चाह‍िए।

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मह‍िलाओं को

अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं या ब्रेस्‍टफीड‍िंग कराती हैं तो आपको हल्‍दी नहीं खाना चाह‍िए। कच्ची हल्दी से हार्मोनल ड‍िस्‍बैलेंस हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपके गर्भाशय को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं ताे भी ये नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।

पथरी के मरीज

अगर आपको क‍िडनी में स्‍टोन है तो भी हल्दी से दूरी बना लेनी चाह‍िए। दरअसल क‍िडनी में होने वाले स्‍टोन में कैल्शियम ऑक्सलेट की मात्रा ज्‍यादा होती है, वहीं हल्दी में भी ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, इस कारण ये आपकी द‍िक्‍कतों को और बढ़ा सकते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा