अनारकली फोटोसोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Festive Wear 2026: इन 5 ट्रेंडी अनारकली कुर्तियों में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, हर फेस्टिवल के लिए परफेक्ट

Women Ethnic Wear: फेस्टिव सीजन में कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं, जो एथनिक के साथ मॉडर्न लुक का परफेक्ट बैलेंस दें, तो इन 5 ट्रेंडी अनारकली को ट्राई करें, जो रक्षाबंधन और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं।

रीता राय सागर

Anarkali Kurti Designs: आने वाले त्योहारों पर एथनिक लुक अपनाना है, लेकिन आउटफिट में मॉडर्न टच भी चाहिए तो अनारकली कुर्ती शानदार ऑप्शन है। फ्लोई सिल्हॉट, खूबसूरत प्रिंट और हल्की-फुल्की कढ़ाई, पूजा, रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी और फैमिली फंक्शन को खास बनाती है। 2026 में हल्के फैब्रिक, मिनिमल एम्ब्रॉयडरी और मॉडर्न कट वाली अनारकली खास तौर पर पसंद की जा रही हैं।

फ्लोर-लेंथ अनारकली

अनारकली

अगर फेस्टिवल में थोड़ा रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहिए तो फ्लोर-लेंथ अनारकली चुनें। हल्के जॉर्जेट या मुलायम फैब्रिक में बनी अनारकली चलने पर खूबसूरत फ्लेयर देती है। गले और बॉर्डर पर हल्की कढ़ाई या जरी का काम इसे फेस्टिव लुक देता है।

कैसे स्टाइल करें: इसके साथ झुमके, जूतियां और हल्का मेकअप रखें। ज्यादा भारी दुपट्टे की जगह हल्का दुपट्टा चुनें।

अनारकली

फ्लोरल प्रिंट अनारकली

दिन के फंक्शन, पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए फ्लोरल अनारकली एक खूबसूरत विकल्प है। बड़े या छोटे फूलों वाले प्रिंट आउटफिट को फ्रेश और फेमिनिन लुक देते हैं। प्रिंटेड अनारकली को बहुत ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत भी नहीं पड़ती।

कैसे स्टाइल करें: ऑक्सीडाइज्ड झुमके, छोटी बिंदी और सिंपल सैंडल के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं।

पेस्टल अनारकली

अनारकली

अगर आपको बहुत ज्यादा चटक रंग पसंद नहीं हैं तो पेस्टल अनारकली ट्राई करें। लैवेंडर, पिस्ता, बेबी पिंक और आसमानी जैसे शेड्स फेस्टिव सीजन में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। हल्की थ्रेडवर्क या सीक्विन डिटेलिंग इसमें खूबसूरत फेस्टिव टच जोड़ती है।

कैसे स्टाइल करें: मोती वाले ईयररिंग्स, मिनिमल ब्रेसलेट और न्यूड मेकअप इसके साथ अच्छा लगेगा।

एम्ब्रॉयडरी वाली अनारकली

अनारकली

अगर आप अपने फेस्टिव लुक में थोड़ा ग्लैमर चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी वाली अनारकली चुनें। नेकलाइन, स्लीव्स और बॉर्डर पर जरी, मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी आउटफिट को खास बना सकती है। अनारकली का फ्लोई सिल्हूट इसे भारी लहंगे का आरामदायक विकल्प भी बनाता है।

कैसे स्टाइल करें: स्टेटमेंट झुमके और एम्बेलिश्ड जूतियों के साथ लुक को पूरा करें।

शॉर्ट अनारकली और पलाज्जो सेट

अनारकली

मॉडर्न और आरामदायक एथनिक लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए शॉर्ट अनारकली के साथ पलाज्जो एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह पारंपरिक अनारकली की खूबसूरती को मॉडर्न सिल्हूट के साथ जोड़ता है और फेस्टिव ब्रंच या छोटे पारिवारिक समारोह के लिए खास तौर पर अच्छा लगता है।

कैसे स्टाइल करें: इसके साथ लंबे झुमके, छोटी पोटली और ब्लॉक हील्स पहनें। चाहें तो दुपट्टे को एक कंधे पर कैरी करके लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?