विंटर वेकेशन (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

सर्दी में चाहिए समर वाली वाइव? भारत की इन जगहों बिताएं विंटर वेकेशन

Winter Vacation: सर्दियों में गर्मी का मजा लेने के लिए गोवा, पुडुचेरी, केरल गोकर्ण जैसी जगहों पर जाकर समय बिता सकते हैं। यहां पर विंटर वेकेशन परिवार के साथ काफी मेजदार और यादगार बनेगा।

प्रीति शर्मा

Warm Winter Destinations: उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ती है जिसकी वजह से कई लोग बाहर घूमने का प्लान नहीं कर पाते हैं। अगर आपको भी सर्दी से ज्यादा गर्मी का समय पसंद है तो भारत की कुछ जगहों को अपनी विंटर ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर सर्दियों में भी धूप, सुकून और शांति की तलाश में लोग आते हैं।

गोवा

सर्दियों में धूप का नाम आते ही सबसे पहले गोवा याद आता है। दिसंबर से जनवरी में यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। न ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी का मौसम होता है। विंटर वेकेशन के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

पुडुचेरी

अगर आप गोवा की भीड़-भाड़ से दूर शांत माहौल चाहते हैं तो पुडुचेरी एक शानदार विकल्प है। फ्रेंच वास्तुकला के साथ-साथ रंगीन गलियां और शांत समुद्र तट इसे खास बनाते हैं। सर्दियों में यहां का मौसम इतना आरामदायक होता है कि आप साइकिल से शहर घूम सकते हैं और कैफे में बैठकर धूप के साथ फ्रेंच डिशेज का आनंद ले सकते हैं।

केरल

गॉड्स ओन कंट्री कहलाने वाला केरल सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां न कड़ाके की ठंड पड़ती है और न ही तेज गर्मी। मुन्नार के चाय बागान, अल्लेप्पी के बैकवाटर्स और हाउसबोट स्टे सर्दियों में सुकून भरा अनुभव देते हैं। हल्की सी ठंडक और हरियाली मन को तरोताजा कर देती है।

अंडमान और निकोबार

अगर आप पूरी तरह समर फील चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार से बेहतर कुछ नहीं। नीला समंदर, सफेद रेत और साफ मौसम इसे विंटर में परफेक्ट ट्रॉपिकल डेस्टिनेशन बनाते हैं। स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए यह समय सबसे अच्छा माना जाता है।

गोकर्ण

शांति पसंद है तो कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना गोकर्ण घूमने का प्लान किया जा सकता है। ओम बीच और कुडला बीच में मंदिर की आस्था, समुद्र का सुकून और बीच की शांति एस जगह को खास बनाते हैं। यहां पर सूर्यास्त देखने का अनुभव बहुत ही अनोखा होता है।

अगर आपको सर्दियां ज्यादा पसंद नहीं है तो भारत की इन गर्म जगहों पर वेकेशन का मजा ले सकते हैं। इन जगहों पर आपको शांति और सुकून दोनों का अनुभव होगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज