आखिर क्यों बॉलीवुड सितारों की फेवरेट डेस्टिनेशन है मालदीव  
टूर एंड ट्रैवल

आखिर क्यों बॉलीवुड सितारों की फेवरेट डेस्टिनेशन है मालदीव, जानें कितना आता है खर्च

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई एक्टर या एक्ट्रेस मालदीव पर वेकेशन मनाते हुए नजर आते हैं। कभी फेमस टीवी सेलेब्स तो कभी बॉलीवुड स्टार्स यहां पर आना काफी पसंद करते हैं। इस जगह की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

प्रीति शर्मा

Maldives Tourism: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई एक्टर या एक्ट्रेस मालदीव पर वेकेशन मनाते हुए नजर आते हैं। कभी फेमस टीवी सेलेब्स तो कभी बॉलीवुड स्टार्स यहां पर आना काफी पसंद करते हैं। इस जगह की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। सेलेब्स के अलावा तमाम टूरिस्ट भी मालदीव में घूमने के लिए आते हैं। आखिर मालदीव में ऐसा क्या खास है कि इतने सारे लोग यहां आकर्षित होते हैं। इस बारे में अक्सर लोगों के मन में ख्याल आता होगा कि यहां जाने के लिए कितना खर्च आता है। आइए, जानते हैं इन सब सवालों के जवाब इस आर्टिकल में-

बॉलीवुड सेलेब्स जैसे वरुण धवन, आलिया भट्ट, पलक तिवारी आदि मालदीव को घूमने के लिए चुनते हैं इसके पीछे सबसे बड़ा कारण गोपनियता है। यहां पर आपको कई सारे प्राइवेट रिसॉर्ट्स और विला मिल जाएंगे। जिसकी वजह से सेलेब्स से लेकर अन्य यात्री यहां पर वेकेशन मनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स को मुंबई से मालदीव की राजधानी माले के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है। जिसकी वजह से भारत से करीब 3 से 4 घंटे के सफर में मालदीव पहुंचा जा सकता है।

मालदीव घूमने के लिए आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग यहां पर आना पसंद करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को यहां पर आसानी से वीजा मिल जाता है। साथ ही निजी स्विमिंग पूल से लेकर खाने-पीने की शानदार व्यवस्था भी लोगों को काफी पसंद आती है। यहां पर आपको आरामदायक और लग्जरी अनुभव मिल जाएगा। भीड़भाड़ से दूर इस जगह पर बॉलीवुड सेलेब्स शांत और सुकून भरा जीवन का अनुभव करने आते हैं। यहां पर बीच लाइफ को एन्जॉय करते हुए चिल आउट करने की बेहतरीन जगह है।

कितना आता है मालदीव में रहने का खर्च

पर्यटकों को मालदीव में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल जाएगी। ऐसे में यहां आप अधिकतम 90 दिनों तक घूम सकते हैं। यहां पर आपको एक वैलिड पासपोर्ट की जरूरत होगी। मालदीव में आप होटल या रिसॉर्ट बुक कर सकते हैं। यहां पर प्रति व्यक्ति दिल्ली से मालदीव फ्लाइट का खर्च 12 से 15 हजार होगा। अगर आपका बजट कम है तो यहां होम स्टे भी की जा सकती है। यहां पर एक रात रूकने का खर्च करीब 7 हजार रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा खाने में भी खर्च होगा। अगर आप तीन लोग करीब 5 दिन के लिए यहां स्टे करते हैं तो 2 लाख के करीब खर्च आ सकता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट