मुंबई में रात को घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

मुंबई में पार्टनर के साथ रात को निकल जाएं इन जगहों पर घूमने, आएगा खूब मजा

Mumbai Places to Visit at Night: कपल्स रात के समय मुंबई में कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस समय मुंबई में शांति का माहौल रहता है और लहरों के बीच समय बिताने का मजा काफी ज्यादा आता है।

प्रीति शर्मा

Mumbai Places to Visit: मुंबई अक्सर फिल्म स्टार की वजह से जानी जाती है। यहां पर कुछ लोग हजारों सपने लेकर आते हैं तो वहीं कुछ लोग घूमने के लिए भी यहां आते हैं। यहां पर घूमने की कई जगह है जिनको दोस्तों या परिवार के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रात को भी घूमने जा सकते हैं।

पार्टनर के साथ मुंबई की इन रोमांटिक जगहों पर समय बिताना एक शानदार अनुभव हो सकता है। इन जगह के नजारे देखकर आपका दिमाग शांत हो जाएगा और यह पल आप हमेशा याद रखेंगे।

मरीन ड्राइव

मुंबई में पार्टनर के साथ समय बिताना है तो मरीन ड्राइव बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां के सुंदर नजारे देखकर आपको मन खुश हो जाएगा। मरीन ड्राइव कपल्स के लिए काफी रोमांटिक जगह है जहां पर रात के समय घूमने जा सकते हैं।

बांद्रा किला

कैस्टेला डी अगुआडा को बांद्रा किले के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट रहेगी। इस जगह पर फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। घूमने के लिए यहां पर रात या शाम के समय जा सकते हैं। अगर रात को समय बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

वर्ली सी फेस

मुंबई के वर्ली में स्थित तेज लहरों का यह समुद्र समय बिताने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर पार्टनर के साथ शांति से पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यह मुंबई की सबसे शांत जगह है। पार्टनर के साथ इस  जगह पर आधी रात को भी जा सकते हैं। साथ ही यहां खाने पीने को भी चीजें मिलते हैं।

वर्सोवा रॉक बीच

मुंबई में स्थित वर्सोवा रॉक बीच अंधेरी में स्थित है। यह जगह विशाल चट्टानों से बनी हुई है। कपल्स इस शानदार जगह पर समय बिताने के लिए जा सकते हैं। सूर्यास्त और प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने में अद्भुत लगता है।

मायानगरी मुंबई उन जगहों में शामिल है जहां पर रात हो या दिन लोग अक्सर घूमने निकल जाया करते हैं। कपल्स के लिए यह जगह काफी रोमांटिक है। रात के समय अगर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार