- Hindi News »
- Travel »
- Friendship Day Special Do These Adventure Sports With Friends
Friendship Day: दोस्तों के साथ ट्राई करें ये एडवेंचर स्पोर्ट्स, नहीं भूलेंगे पल
Friendship Day special: दोस्तों के साथ बोरिंग जगह भी मजेदार बन जाती है। अगर आप इस फ्रेंडशिप डे कुछ बेहतर करना चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ कुछ एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

दोस्तों के साथ एडवेंचर एक्टिविटी (सौ. सोशल मीडिया)
Friendship Day 2025: दुनिया में हर कोई किसी न किसी रिश्ते से बंधा हुआ है। मां, बाप, भाई, बहन आदि रिश्तों से भी खास एक रिश्ता होता है जिसका नाम दोस्ती है। दोस्ती एक बहुत खास रिश्ता है जिसके बिना शायद जीवन कठिन हो जाए। इस खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए फ्रेंडशिप डे से बेहतर और क्या हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ नया और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार एडवेंचर स्पोर्ट्स चुन सकते हैं।
दोस्तों के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स करने में बहुत मजा आता है। कैंपिंग, बोनफायर, बंजी जंपिंग आदि साथ में एक यादगार अनुभव हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मजेदार स्पोर्ट्स बताने वाले हैं जिन्हें आप दोस्तों के साथ ट्राई कर सकते हैं।
स्कूबा डाइविंग
अंडमान में स्कूबा डाइविंग का प्लान किया जा सकता है। समंदर की गहराइयों में अनेक प्रजाति की मछलियों को देखने और उनके साथ पानी में रहने का अवसर मिस नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आप गोवा, लक्षद्वीप भी जा सकते हैं। दोस्तों के साथ इन जगहों पर ट्रिप काफी मजेदार रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Sabarimala Temple Darshan 2026: सबरीमाला मंदिर के दर्शन हुए आसान, मिनटों में कैसे बुक करें स्लॉट? जानें सब
ट्रेकिंग
पहाड़ों के शौकीन लोगों के लिए ट्रेकिंग बेस्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी है जिसमें आपको शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। दोस्तों के साथ ट्रेकिंग करते हुए काफी मजा आता है और यह पल आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें:- नागपुर के आसपास इन जगहों को एक दिन में करें एक्सप्लोर, नजारे देख रह जाएंगे हैरान
बंजी जंपिंग
दोस्तों के साथ कुछ रोमांच करना चाहते हैं तो उनके साथ बंजी जंपिंग का प्लान कर सकते हैं। ऊंचाई से रस्सी के जरिए नीचे कूदना बहुत मजेदार होता है। इसके लिए आप ऋषिकेश जाने का प्लान कर सकते हैं जहां पर यह कराई जाती है।
जिप लाइनिंग
एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर हवा में लटकते हुए खूब मजा किया जा सकता है। दोस्तों के साथ इस एडवेंचर एक्टिविटी को कर सकते हैं। जो काफी मजेदार होती है। इसके अलावा आप दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए केंपिंग या बोनफायर कर सकते हैं। हंसी मजाक और आग के चारों और बैठकर गाने गाना बहुत मजेदार रहेगा।
दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए इन एडवेंचर स्पोर्ट्स को किया जा सकता है। फ्रेंडशिप डे को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए यह एक बेहतरीन प्लान साबित हो सकता है।
Friendship day special do these adventure sports with friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














