जय दुर्गा पीठम मंदिर (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भारत के इस अनोखे मंदिर में भक्तों को मिलता है गजब का प्रसाद, जन्मदिन पर देते हैं केक

जय दुर्गा पीठम मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को ब्राउनीज, बर्गर और सैंडविच मिलता है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं को वेंडिंग मशीन में जाकर टोकन डालना पड़ता है उसके बाद उन्हें प्रसाद का डिब्बा मिलता है।

प्रीति शर्मा

चेन्नई: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करना और मंदिर जाना शुभ माना जाता है। भारत में ऐसे कई मंदिर मौजूद हैं जहां पर लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। इन मंदिर में कुछ न कुछ खासियत जरूर देखी जा सकती है। कहा जाता है कि भगवान की पूजा करने और मंदिर जाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा के दौरान हम भगवान को मेवा, मिसरी, मिठाई, लड्डू, किशमिश, सींग दाना आदि चीजों का भोग लगाते हैं। जिसके बाद मंदिर में इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। लेकिन भारत में एक जगह ऐसी जहां पर प्रसाद में आपको ये सब चीजें नहीं मिलेंगी। बल्कि यहां पर भगवान को भोग कुछ अनोखे अंदाज में लगाया जाता है। जिसे जानकर आप हैरानी में आ जाएंगे।

भारत का यह अनोखा मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। यह चेन्नई के पड़प्पाई में मौजूद है इसका नाम जय दुर्गा पीठम मंदिर है। यह पुरी दुनिया में बहुत ही फेमस है। इस खास मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को ब्राउनीज, बर्गर और सैंडविच मिलता है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं को वेंडिंग मशीन में जाकर टोकन डालना पड़ता है उसके बाद उन्हें प्रसाद का डिब्बा मिलता है। बता दें कि इस मंदिर का प्रसाद FSSAI द्वारा प्रमाणित होता है। इसके अलावा प्रसाद के डिब्बों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है।

मंदिर के संस्थापक के अनुसार अक्सर लोग पुराने रखे प्रसाद बांटते हैं जिसकी वजह से लोगों का पेट खराब हो सकता है। क्योंकि आस्था में लोग बिना सोचे प्रसाद ग्रहण कर लेते हैं। ऐसे में जय दुर्गा पीठम मंदिर में इस बात का ध्यान रखा जाता है और डिब्बों पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है। जिससे भक्तों को पता रहे कि वह प्रसाद कब तक खा सकते हैं।

प्रसाद में मिलती हैं ये चीजें

जय दुर्गा पीठम मंदिर में लड्डू या मिठाई की जगह लोगों को बर्गर और सैंडविच दिया जाता है। जिसकी वजह से इस मंदिर में टूरिस्ट लोग आते हैं। इस जगह पर लोग अपना जन्मदिन मनाने भी आते हैं। ऐसे में उन्हें प्रसाद के तौर पर बर्थडे केक भी दिया जाता है। जो भक्त इस मंदिर में रोजाना आता है उनके लिए यह खास सुविधा होती है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर