-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Rajasthan Jaisalmer Historic Places Plan To Visit With Family
जैसलमेर की रौनक बढ़ाती हैं ये ऐतिहासिक जगहें, परिवार के संग एक बार घूमने का बनाएं प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान का जैसलमेर शहर चारों तरफ बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा है। यहां पर मौजूद किले, मंदिर और हवेलियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है।

जैसलमेर का किला (सौ.सोशल मीडिया)
जैसलमेर: राजस्थान का जैसलमेर शहर चारों तरफ बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा है। यहां पर मौजूद किले, मंदिर और हवेलियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है। ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन रहेगी। अगर आप भी राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो परिवार के साथ जैसलमेर की कई जगहों को डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यह आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां की खूबसूरती और शांत वातावरण पर्यटन को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां का पारंपरिक खाना, रहन सहन और वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
जैसलमेर (सौ. सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
बड़ा बाग
जैसलमेर में मौजूद बड़ा बाग राजस्थान के अतीत से गहरा संबंध रखता है। यह बड़ा बाग एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी के तल पर मकबरे के प्रवेश द्वार हैं। इस बगीचे में परिवार संग टहलने का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा पक्षियों को देखकर इस जगह का आनंद जरूर लें। इसे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से फरवरी के बीच का समय माना जाता है।
व्यास छत्री
बड़ा बाग के अंदर स्थित व्यास छतरी जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थानी वास्तुकला और जटिल नक्काशी के साथ बलुआ पत्थर की छतरियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है। इस जगह पर आप परिवार संग एक बार जरूर जाएं। यहां पर अक्तूबर से मार्च तक का समय बहुत ही बेहतरीन माना जाता है।
पटवों की हवेली
जैसलमेर में मौजूद पटवों की हवेली बहुत ही फेमस है। यह पांच छोटी हवेलियों का एक समूह है। इसकी खिड़कियों और बालकनियों पर बहुत ही सुंदर नक्काशी और वॉल पेंटिंग की गई है। शीशे के काम इस हवेली की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं। इस हवेली में बहुत ही शानदार आंगन और 60 बालकनी है। इस जगह को देखने के लिए आप परिवार के साथ नवंबर से फरवरी के बीच आ सकते हैं। यह समय इस जगह को घूमने के बेहतरीन माना जाता है।
जैसलमेर का किला
जैसलमेर घूमने जा रहे हैं और किला नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा। थार रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर स्थित इस विशाल किले की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है। यह राजस्थान की ऐतिहासिकता को बढ़ावा देता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। जैसलमेर के किले के अंदर लक्ष्मीनाथ मंदिर, जैन मंदिर, कैनन प्वाइंट, पांच स्तरीय मूर्तिकला महरवाल पैलेस और संग्रहालय मौजूद है।
यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन 5 जगहों को बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन, सस्ते में कर आएंगे सैर
गड़ीसर झील
जैसलमेर के बाहरी इलाके में स्थित खूबसूरत गडीसर झील बहुत ही शांत और सुनहरी है। इसका निर्माण करीब 14 वीं शताब्दी में किया गया था। उस समय यह पूरे शहर के लिए मुख्य पानी का स्त्रोत हुआ करता था। घूमने के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है। इस जगह पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके पास ही जैसलमेर का किला और मंदिर का दृश्य दिखता है। सर्दियों में घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह मानी जाती है।
Rajasthan jaisalmer historic places plan to visit with family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट! मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
Jul 30, 2026 | 05:13 PMबॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला: गिट्टी-बजरी परिवहन के लिए GPS और महाखनिज परमिट अनिवार्य, बिना कागज जब्त होंगे वाहन
Jul 30, 2026 | 05:12 PMराजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
Jul 30, 2026 | 05:08 PMBMC नेताओं के हठ पर MNS नेता ने भेंट की इनोवा क्रिस्टा! बोले- फिलहाल 3 उपलब्ध हैं, बाकी शुक्रवार को भेजूंगा
Jul 30, 2026 | 04:58 PMPune Water Supply: वाघोली की 230 करोड़ जल योजना पर सवाल, पानी का कोटा मंजूर हुए बिना अंतिम चरण में पहुंचा काम
Jul 30, 2026 | 04:58 PMनागपुर बना मध्य भारत का रेल हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताई नेटवर्क की अहमियत
Jul 30, 2026 | 04:58 PMअमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
Jul 30, 2026 | 04:54 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM













