कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

कोलकाता की इन जगहों पर लगता है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, यहां लें उत्सव का असली मजा

Kolkata Famous Durga Puja Pandal: कोलकाता में दुर्गा पूजा की भव्यता वहां के पंडालों से लगाई जाती है। जहां शहर के हर जगह छोटे से बड़े पंडालों में मां दुर्गा की पारंपरिक मूर्ति लोगों का ध्यान खींचती है।

प्रीति शर्मा

Famous Durga Puja Pandal: कोलकाता में दुर्गा पूजा सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि भावनाओं, परंपराओं और कला का अद्भुत संगम है। जहां शहर में जगह-जगह दुर्गा मां के भव्य पंडाल लगाए जाते हैं जो अपनी रचनात्मकता और थीम्स के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल लाखों लोग इन अनोखे और खूबसूरत पंडालों को देखने के लिए आते हैं। यही कारण है कि यहां हर गली नुक्कड़ में नवरात्रि की धूम देखने को मिलती है। अगर आप भी असली दुर्गा पूजा का जादू महसूस करना चाहते हैं तो कोलकाता के इन शानदार पंडालों पर विजिट कर सकते हैं।

दुर्गा पूजा के प्रसिद्ध पंडाल

मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां पर पंडाल की सजावट इतनी खूबसूरत होती है कि जिसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए। कोलकाता घूमने के लिए आ रहे हैं तो इस दुर्गा पूजा पंडाल को देखने का मौका बिल्कुल मिस न करें।

इस शहर में दुर्गम डमडम पार्क के तरुण संघ की दुर्गा पूजा बहुत खास अंदाज में होती है। यहां पर रंग बिरंगे सजावट और देवी दुर्गा के अलग-अलग रुप होते हैं। इस पंडाल को कलाकारों का लाइव शो और भी मजेदार बनाता है। यहां पर भी दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कोलकाता का सुरुचि संघ पंडाल में हर साल अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा पंडाल सजाया जाता है। कहा जाता है कि यह पंडाल 50 साल पुराना है और इसे अच्छी सजावट का पुरस्कार भी मिला था। इस नवरात्रि कोलकाता की इस जगह पर एक बार जरूर जाएं।

इन जगहों पर भी करें मां दुर्गा के दर्शन

मां दुर्गा के दिव्य रुप को देखने के लिए कोलकाता के एकडालिया एवरग्रीन पंडाल में दर्शन करने जा सकते हैं। यह 1943 में शुरू हुआ था। यहां पर शहर की सबसे ऊंची देवी दुर्गा की मूर्ति बनाई जाती है। साथ ही यहां पुराने रीति रिवाजों को भी निभाया जाता है। यहां पर आप संस्कृति और परंपराओं का मेल देखेंगे।

हर साल नलिन सरकार पंडाल दुर्गा पूजा अपने भव्य सजावट, क्रिएटिव डिजाइन और मिट्टी से बनी दुर्गा देवी की मूर्ति के लिए जाना जाता है। इस जगह की खास बात है यहां प्रकृति और विरासत का मेल देखने को मिलता है।

कोलकाता के लेक टाउन आदिवासी बृंदा दुर्गा पूजा पंडाल में सामाजिक संदेश, घटनाएं, तीर्थ यात्रा और ग्रामीण जैसी थीमें देखने को मिलती हैं। साथ ही यहां गरीबों की आर्थिक मदद भी की जाती है।इनके अलावा लालबागान के ग्रीन दुर्गा पूजा पंडाल, चेतला अग्रणी दुर्गा पूजा पंडाल,  दक्षिण पाड़ा दुर्गात्सव और संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल भी काफी फेमस हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO