सोमनाथ मंदिर (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

बिना रुकावट करना चाहते हैं सोमनाथ मंदिर के दर्शन? जान लें मोबाइल और ड्रेस कोड से जुड़े ये सख्त नियम

Somnath Temple Rules: सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाने से पहले वहां के नियमों और सावधानियों की जानकारी होना जरूरी है। मोबाइल फोन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है।

प्रीति शर्मा

Somnath Temple Darshan: गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर दुनियाभर में फेमस है। जहां पर यात्रा अब पहले से भी अधिक व्यवस्थित कर दी गई है। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए नया गाइडलाइन बुलेटिन जारी किया है। अब मंदिर में प्रवेश के लिए विशेष ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजनीय श्री सोमनाथ मंदिर न केवल अपनी धार्मिक महत्ता बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास के लिए भी जाना जाता है। साल 2026 में यदि आप अपनी आस्था की झोली लेकर सोमनाथ जा रहे हैं तो आपके लिए दर्शन से जुड़े नए प्रोटोकॉल समझना बेहद जरूरी है।

मंदिर का सख्त ड्रेस कोड

ड्रेस कोड का सख्ती से पालन सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की मर्यादा बनाए रखने के लिए अब श्रद्धालुओं को पारंपरिक और शालीन कपड़ों में ही प्रवेश दिया जाएगा। छोटे कपड़े, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट या नाइट सूट पहनकर आने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर के मुख्य द्वार से ही वापस लौटाया जा सकता है। ट्रस्ट की सलाह है कि पुरुष कुर्ता-पायजामा या धोती और महिलाएं साड़ी या सूट का चुनाव करें। दर्शन और आरती का नया समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के समय को व्यवस्थित किया गया है।

  • मंदिर का समय: सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
  • मंगला आरती: सुबह 7:00 बजे
  • राजभोग आरती: दोपहर 12:00 बजे
  • संध्या आरती: शाम 7:00 बजे
  • लाइट एंड साउंड शो: शाम 8:00 बजे
सोमनाथ मंदिर (सौ. एआई)

क्या न करें

सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच, पावर बैंक या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे अपना कीमती सामान मंदिर के बाहर बने निशुल्क क्लॉक रूम में जमा कर दें। साथ ही परिसर के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष प्रबंध किए हैं। मुख्य द्वार से मंदिर तक जाने के लिए निशुल्क व्हीलचेयर और गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए सागर दर्शन गेस्ट हाउस और अन्य लीलावती अतिथि गृहों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट somnath.org पर दी गई है।

कैसे पहुंचें सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल है जो मंदिर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो दीव एयरपोर्ट (90 किमी) या राजकोट एयरपोर्ट (200 किमी) सबसे सही विकल्प हैं।

सोमनाथ मंदिर के दर्शन की योजना बनाने से पहले अपनी बुकिंग और नियमों की जांच जरूर कर लें। समुद्री तट पर स्थित इस मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और शाम की आरती का अनुभव आपके जीवन की सबसे सुखद याद बन सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी