प्रतीकात्मक तस्वीर 
टूर एंड ट्रैवल

शादी से पहले इन जगहों पर अकेले घूमने की करें प्लानिंग, हमेशा याद रहेगा सफर

भारत में कई जगह ऐसी है जहां पर आप अकेले घूम सकते हैं जो हमेशा आपके साथ एक याद बनकर रहती है। इन जगहों पर आप शादी से पहले ट्रिप प्लान कर सकते हैं जो लाइफटाइम यादगार लम्हा बन जाएगा।

प्रीति शर्मा

Solo Travel Places: शादी एक बहुत ही खूबसूरत समय लेकर आता है लेकिन उसके साथ ही कई जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। अपने जीवन साथी के साथ नई शुरुआत करने से पहले आप खुद के समय समय बिता सकते हैं। इससे आपके सोचने का नजरिया बदलता है और नई जगहों को एक्सप्लोर करके आप नई चीजों को भी सीखते हैं। यह समय आपके जीवन में दोबारा नहीं आएगा तो इसे यादगार जरूर बनाना चाहिए।

शादी से पहले हर किसी को एक न एक बार जरूर सोलो ट्रिप पर जाना चाहिए। इससे भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम मिलता है और आप खुद पर और निर्भर हो पाते हैं। ऐसे में भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को चुन सकते हैं जो अकेले ट्रैवल करने के लिए बेस्ट है।

ऋषिकेश

उत्तराखंड के सबसे सुंदर शहर ऋषिकेश में शांति और सुकून का अनुभव किया जा सकता है। यहां पर अकेले आप घंटों बैठकर समय बिता सकते हैं। गंगा किनारे आरती में शामिल होकर और गलियों में चक्कर लगाना अपनेपन का अहसास देता है। यहां के घाट पर नजारे बहुत ही आकर्षक होते हैं।

जयपुर

अकेले सफर करना चाहते हैं तो राजस्थान के खूबसूरत शहर जयपुर को विजिट कर सकते हैं। यहां पर आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक जगह हैं। यहां पर पहुंचने में भी आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। बस, ट्रेन या फ्लाइट से यहां आ सकते हैं। इन ऐतिहासिक जगहों पर अकेले समय बिताना बहुत पसंद आएगा।

वाराणसी

महिला हो या पुरुष अकेले एक बार वाराणसी ट्रैवल का प्लान जरूर बनाएं। यह जगह खूबसूरत मंदिरों और घाट के नजारों से भरी हुई है। यह प्राचीन शहर आपको पुराने समय की याद दिलाएगा। जहां पर बारिश के समय नजारा और सुंदर हो जाता है। शादी से पहले यहां पर ट्रिप कर सकते हैं।

अगर आप अकेले घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ सावधानी जरूर बर्तें। किसी भी जगह घूमने जाने से पहले परिवार को जरूर बताएं। किसी भी जगह पर ठहरने से पहले वहां की रेटिंग जरूर चेक करें। रात को अकेले दूर दूर तक ट्रैवल करने से बचें जिससे आपको परेशानी न हो। शादी से पहले इन जगहों पर ट्रिप आपको हमेशा याद रहेगी जिसे आप जिंदगी भर संजो कर रख सकते हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान