बच्चों के साथ पिकनिक (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

दिल्ली में बच्चों के साथ मनाना चाहते हैं वीकेंड, इन जगहों पर बनाएं पिकनिक का प्लान

दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। खासकर इस मौसम में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। हल्की धूप और दिल्ली की खूबसूरत जगहें बच्चों का मन खुश कर सकती है।

प्रीति शर्मा

दिल्ली: हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन बच्चों की छुट्टी होती है। अगर आपने बच्चों के साथ लंबे समय से वक्त नहीं बिताया है तो इस बाल दिवस के मौके पर आप उन्हें किसी बेहतरीन जगह पर पिकनिक के लिए ले जा सकते हैं। दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। खासकर इस मौसम में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। हल्की धूप और दिल्ली की खूबसूरत जगहें बच्चों का मन खुश कर सकती है। आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर बच्चों के साथ मौज मस्ती के लिए पिकनिक का प्लान आसानी से बनाया जा सकता है।

सुंदर नर्सरी पार्क

सुंदर नर्सरी पार्क हुमायूं के मकबरे के सामने निजामुद्दीन के पास स्थित है। यह दिल्ली की खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है। चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। अगर आपको हरियाली और पेड़-पौधों से लगाव है तो इस जगह पर बच्चों के साथ जरूर जाएं। यहां पर अक्सर लोग फोटोग्राफी करने के लिए आते हैं।

बैंबू थीम पार्क

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में स्थित यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर बसा यह पार्क बहुत ही फेमस है। इस पार्क की खासियत है यहां पर हर चीज बाँस से बनाई गई है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर इस शांत जगह पर बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं। इस जगह आप बच्चों के साथ कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं जैसे राइटिंग, पढ़ना, खेलना आदि।

इंडिया गेट

दुनियाभर में फेमस इंडिया गेट पर आप बच्चों को लेकर पिकनिक मना सकते हैं। इसके आस पास हरियाली और पेड़ पौधे हैं जो इस जगह को और खूबसूरत बनाते हैं। इस शानदार और बेहतरीन जगह का इतिहास भी आप बच्चों को बता सकते हैं। शाम के समय इस जगह पर पिकनिक का मजा लेने जा सकते हैं।

नेहरू पार्क

दिल्ली का नेहरू पार्क चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित है। यह करीब 80 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क की खूबसूरती सबसे निराली है। यहां पर हर तरफ आपको हरियाली और पक्षी नजर आएंगे। इस मौसम में घूमने और समय बिताने के लिए यह जगह अच्छी मानी जाती है। पिकनिक के लिए इस जगह बच्चों के साथ एक बार जरूर घूमने आएं। खेलने के लिए भी यहां पर काफी जगह है।

चिड़िया घर

दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए चिड़ियाघर भी बहुत ही अच्छी जगह है। यह करीब 176 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर मनोरंजन के लिए कई सारी चीजें मिल जाएंगी। बच्चों को अलग-अलग तरह के जानवरों से परिचय करवाएं और उनकी जानकारी को बढ़ाएं। यह जगह पिकनिक मनाने के लिए सही रहेगी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी