-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Visit Tulsi Manas Temple Of Varanasi On Tulsi Vivah Day For Wish Fulfillment
तुलसी विवाह के दिन इस मंदिर के दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना, दर्शन करने का बनाएं प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
वाराणसी में मौजूद तुलसी मानस मंदिर की दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां उकेरी गई हैं। इस मंदिर का निर्माण करीब 1964 में कलकत्ता के एक व्यापारी ने करवाया था। तुलसी विवाह के दिन इस मंदिर के दर्शन करना शुभ माना जाता है।

तुलसी मानस मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
वाराणसी: उत्तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर वाराणसी को पहले लोग बनारस के नाम से जानते थे। इसे धर्म की नगरी भी कहा जाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक मंदिर बने हुए हैं। त्योहारों के मौके पर इस जगह पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। अक्सर लोग यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। हिंदू धर्म में दिवाली, छठ के अलावा भी अन्य कई तरह के पर्व मनाए जाते हैं। यह विशेष महत्व रखते हैं। इसी में से एक त्योहार है तुलसी विवाह। यह सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग मंदिर के दर्शन करते हैं और तुलसी माता की पूजा की जाती है।
वाराणसी में एक मंदिर ऐसा है जहां पर तुलसी विवाह के दिन खास भीड़ मिलती है। माना जाता है कि इस दिन मंदिर के दर्शन करना शुभ होता है। इस वर्ष तुलसी विवाह 12 नवंबर 2024 को है और इसी दिन देवउठनी एकादशी भी है। हालांकि यह मंदिर तुलसी से जुड़ाव नहीं रखता है लेकिन इसके नाम में तुलसी है जिसकी वजह से लोग इसकी ओर आकर्षित होते हैं। अगर आप वाराणसी घूमने जा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
तुलसी मानस मंदिर, वाराणसी
वाराणसी में मौजूद तुलसी मानस मंदिर की दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां उकेरी गई हैं। इस मंदिर का निर्माण करीब 1964 में कलकत्ता के एक व्यापारी ने करवाया था। तब से लेकर आज तक इस मंदिर की खूबसूरती कम नहीं हुई है। इस खूबसूरत मंदिर में आपको भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां देखने को मिलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली, यूपी और एमपी में कांवड़ रूट पर ‘नो मीट ज़ोन’, MCD और पुलिस की कड़ी निगरानी
सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
Aadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
यह भी पढ़ें: भारत के इस अनोखे मंदिर में भक्तों को मिलता है गजब का प्रसाद, जन्मदिन पर देते हैं केक
परिवार संग बनाएं घूमने का प्लान
परिवार के साथ घूमने के लिए यह मंदिर बहुत ही बेहतरीन जगह है। मान्यताओं के अनुसार इस जगह पर ही तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की थी। इस वजह से इस मंदिर का नाम तुलसी मानस रखा गया। यह वाराणसी के सुंदर मंदिर की सूची में शामिल है। अगर आप दूसरे शहर से यहां आना चाहते हैं, तो यहां पर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक पड़ेगा। यहां पर आकर आप दुर्गाकुंड जाएं। इस मंदिर के पट सुबह 5.30 बजे खुल जाते हैं और दोपहर 12 बजे तक खुले रहते हैं। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से रात को 9 बजे तक इस मंदिर में दर्शन किए जा सकते हैं।
Visit tulsi manas temple of varanasi on tulsi vivah day for wish fulfillment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट
Jul 30, 2026 | 03:30 PMनागपुर PACL प्रॉपर्टी नीलामी में असमंजस: क्या फिर से लगेगी बोली? तकनीकी खराबी पर जांच के बाद फैसला लेगा SEB
Jul 30, 2026 | 03:30 PMजंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का पलटवार, सौरव दास को बताया बेकार और बेरोजगार
Jul 30, 2026 | 03:28 PMदिल्ली, यूपी और एमपी में कांवड़ रूट पर ‘नो मीट ज़ोन’, MCD और पुलिस की कड़ी निगरानी
Jul 30, 2026 | 03:21 PMDuleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
Jul 30, 2026 | 03:18 PM15 अगस्त से स्विगी बंद! होटल एसोसिएशन ने दी बायकॉट की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 30, 2026 | 03:17 PMनाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल! पोलैंड में रात भर बजते रहे सायरन; युद्ध की आहट से सहमा यूरोप
Jul 30, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM













