पावना झील (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

लोनावला से 20 किमी दूर इस जगह पर करें रोड ट्रिप, बच्चों के साथ खूब होगी मौज-मस्ती

Pawna Lake: परिवार के साथ रोड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित पावना झील को एक्सप्लोर करें। यह जगह शांति और हरियाली से घिरी हुई है जहां क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है।

प्रीति शर्मा

Best Weekend Getaways: अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने और परिवार के साथ समय बिताते हुए कई महीनों गुजर जाते हैं। ऐसे में वीकेंड गेटवे के लिए आप मुंबई के पास एक खूबसूरत जगह पर समय बिता सकते हैं। यह जगह रोड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप मुंबई के आसपास रहते हैं तो एक झील के किनारे छुट्टियां बिता सकते हैं।

लोनावला से करीब किमी की दूरी पर स्थित पावना झील दो बड़े शहरों के बीच पड़ती है। यह मुंबई से करीब 110 और पुणे से 58 किमी की दूरी पर है। यह एक आर्टिफिशियल झील है जो पावना नदी पर बने पावना डैम द्वारा बनाई गई है। इस जगह पर आपको हरे-भरे पहाड़, प्रकृति के खूबसूरत नजारे और शानदार मौसम देखने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी रहेगी। इसके आसपास आप कई ऐतिहासिक किलों जैसे तिकोना, लोहागढ़, टुंग और विसापुर आदि को देख सकते हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की रोड ट्रिप

पावना झील पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना अपने भाई अपारशक्ति खुराना और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने हाल ही में पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इस झील पर परिवार के साथ वह क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। जहां आप भी इस बार वीकेंड पर समय बिता सकते हैं।

झील के किनारे करें कैंपिंग

इस झील के किनारे आप परिवार के साथ कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां परिवार, दोस्तों और कपल्स के ग्रुप टेंट लगाते हैं और बारबेक्यू का आनंद लेते हैं। इसके अलावा कैंपिंग साइट पर भोजन, संगीत और खेल का अनुभव लेते हैं। सुबह के समय इस झील में कयाकिंग भी की जा सकती है। इस झील के चारों ओर पहाड़ों की सुंदर तस्वीरें खींची जा सकती हैं। अगर आप तिकोना किले तक ट्रैक करते हैं तो इस झील का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा। अगर आप रोमांचक गतिविधियों के शौकीन हैं तो टैंडम पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं। जिससे पहाड़ियों और झीलों को अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।

किस समय आना होगा सही

पावना झील घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच का है। इस दौरान मौसम बहुत साफ और आनंदमय होता है। झील के किनारे बैठकर आप आनंद ले सकते हैं। इस वीकेंड गेटवे के लिए मुंबई के पास इस खूबसूरत सी छिपी हुई जगह को आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका