सेमिनरी हिल्स नागपुर (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

नागपुर के सेमिनरी हिल्स में मिलेगा लोनावाला जैसे सुकून, पार्टनर के साथ बिताएं समय

Seminary Hills Nagpur: नागपुर में अगर आप लोनावाला जैसे सुकून और शांति चाहते हैं, तो सेमिनरी हिल्स की ट्रिप कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती इस जगह को कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है।

प्रीति शर्मा
नागपुर में लोनावाला जैसी हरी भरी वादियों और प्राकृतिक सुंदरता की सैर करना चाहते हैं, तो सेमिनार हिल्स जा सकते हैं। लोनावला जैसा सुकून और खूबसूरत नजारे यहां भी देखने को मिल सकते हैं। शहर से कुछ किमी दूर इस हिल स्टेशन पर ठंडी हवाओं और प्राकृतिक नजारों का अनुभव किया जा सकता है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।
नागपुर में किसी शानदार और अद्भुत जगह की बात करें तो सबसे पहले सेमिनार हिल्स का नाम सामने आता है। यह जगह अपनी सुंदरता और खूबसूरत की वजह से नागपुर का छिपा हुआ खजाना भी कहलाती है। यहां पर गर्मी या सर्दी के अलावा मानसून के समय बहुत अच्छा लगता है।
मानसून के समय पार्टनर के साथ इस जगह पर समय बिताना किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां की खूबसूरती जापानी उद्यान और सतपुड़ा वनस्पति उद्यान के लिए भी जानी जाती है। इस जगह पार्टनर के साथ आकर फोटोग्राफी भी की जा सकती है।
सेमिनार हिल्स के पास स्थित बॉटनिकल गार्डन पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां से आप नागपुर शहर का खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। सुहाना मौसम, मनोरम दृश्य और शांत वातावरण मन को सुकून देते हैं। सेमिनार हिल्स में सूर्यास्त और सूर्योदय भी अनोखा होता है।
मानसून के समय इस जगह पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से पानी गिरता है जो देखने में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। इसके आसपास के नजारे बहुत ही आकर्षक होते हैं। इस समय यहां की ठंडी हवाओं लोगों को आने पर मजबूर कर देती है।
पर्यटकों के लिए सेमिनार हिल्स मानसून में ट्रेकिंग के लिए भी सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर रिमझिम बारिश में कई लोग हिल्स पर ट्रेकिंग करते हैं। सेमिनार हिल्स के आसपास कई ऐतिहासिक और शानदार जगह है जिन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस