भारत में घूमने की जगह (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

बुढ़ापे से पहले देश की इन शानदार जगहों पर जरूर करें ट्रिप, नहीं तो होगा पछतावा

Best places to visit in India: जिंदगी की भागदौड़ तो लगी रहती है लेकिन उस बीच अपने लिए कुछ पल निकालर किसी बेहतरीन जगह पर घूमना एक शानदार और यादगार अनुभव रहता है। जहां बुढ़े होने से पहले जरूर जाएं।

प्रीति शर्मा

Must visit places in India: जिंदगी की भागदौड़ में समय कब निकल जाता है अक्सर लोगों को समझ नहीं आता। हजारों ख्वाहिशों और सपनों को इस दौरान टाल दिया जाता है। मन में यह ख्याल आता है कि समय मिलने पर घूम लेंगे, लेकिन सच यह है कि कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर बूढ़े होने से पहले एक बार जरूर जाना चाहिए। जिंदगी को जीना का यह पल दोबारा वापस नहीं आने वाला है। भारत की कुछ बेहतरीन जगहों, संस्कृति, खूबसूरती और अनुभव को महसूस करने के लिए अभी घूमने का प्लान करें।

भारत को अच्छे से एक्सप्लोर नहीं कर पाए हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताने वाले हैं जहां पर आपको जाने पर पछतावा होगा कि आप यहां पहले क्यों नहीं आए। इन जगहों की खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आती है।

लद्दाख

भारत का लैंड ऑफ हाई पासेस कहा जाने वाला लद्दाख बर्फ से ढकी पहाड़ियां, झीलों, एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां पर आप बाइक राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर मौजूद पैंगोंग लेक, खारदुंगला पास और नुब्रा वैली आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाएंगे। रोमांच का अनुभव करने के लिए इस जगह पर एक बार जरूर जाएं।

नैनीताल

पहाड़ों के शौकीन लोग उत्तराखंड की कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जिसमें नैनीताल की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। इस जगह की खासियत प्रकृति है जो पहाड़ों, बादलों, सुहावने मौसम से घिरी हुई है।

केरल

भारत में रहकर केरल की सैर नहीं की तो शायद जीवन में कुछ न कुछ जरूर अधूरा सा लगेगा। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपने पारंपरिक स्वाद के लिए भी जानी जाती है। यहां पर कम खर्च में आप ज्यादा से ज्यादा चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गोवा

बीच और पार्टी के लिए फेमस गोवा फ्री स्पिरिट लाइफस्टाइल और अपनी अनोखी संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जगह को समय रहते घूमना एक अलग अनुभव करवाता है। रात के समय यहां म्यूजिक, लाइट्स और दोस्तों के साथ मौज मस्ती एक यादगार पल बिताने के लिए आदर्श हैं।

मेघालय

भारत की खूबसूरत जगहों में उत्तर पूर्व भारत का नाम भी शामिल है जहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर बादल, झरने और हरियाली भरे नजारे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। जिंदगी में एक बार यहां पर दोस्तों या सोलो ट्रिप का प्लान जरूर करें।

अपनी लाइफ को ऑफिस, बिजनेस या जिम्मेदारियों तक सीमित न रखते हुए असली मजा लेने के लिए भारत की इन जगहों पर ट्रिप प्लान करें। देश के हर कोनों को उम्र ढलने से पहले ही अनुभव कर लें। क्योंकि बुढ़ापा आने के बाद जीवन में सिर्फ अफसोस रह जाता है। तो बिना देर किए अपनी बकेट लिस्ट की तैयारी करें और इन जगहों को एक्सप्लोर करें।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता