मानसून ट्रिप के लिए क्या-क्या पैक करें (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

मानसून में ट्रैवल करने से पहले पैक कर लें ये चीजें, नहीं तो होगा पछतावा!

बारिश का मौसम में ठंडी हवा, हरियाली और शानदार प्राकृतिक दृश्य मन को सुकून देते हैं। लेकिन सही चीजों को पैक नहीं करने पर आपको इस मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रीति शर्मा

मानसून का मौसम बहुत ही रोमांटिक होता है लेकिन इस समय अगर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी हैं। बारिश की बूंदे जहां एक ओर वातावरण को खुशनुमा बना देती हैं, वहीं दूसरी ओर सही से तैयारी न होने पर सफर परेशानी में भी बदल सकता है।

अगर आप मानसून में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी चीजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं। सफर के बीच में भीगने, फिसलने या बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो बैग में क्या-क्या पैक करें यह जानना जरूरी है नहीं तो घूमने का मजा किरकिरा हो जाएगा। कई बार सही से पैकिंग न करने के चक्कर में ऐसे मौसम में दिक्कतें बढ़ जाती है।

मानसून में घूमते समय रखें ये इन चीजों को साथ

वाटर प्रूफ जैकेट और रेनकोट

बारिश के समय सबसे जरूरी चीज वाटर प्रूफ जैकेट और रेनकोट है। इसके अलावा छाता भी रखा जा सकता है लेकिन यह तेज बारिश और हवा में ज्यादा काम नहीं आता है। रेनकोट बैग में कम जगह घेरता है और बैग का वजन भी नहीं बढ़ता है।

वॉटरप्रूफ बैग

अगर आप मानसून के समय किसी जगह पर जा रहे हैं, तो अपना सामान वाटरप्रूफ बैग में रखना न भूलें। इससे आपका सामान भीगेगा नहीं और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कपड़े और जरूरी चीजें सुरक्षित भी रहेंगी।

एक्स्ट्रा कपड़े और जूते साथ रखें

मानसून में अपने साथ इस तरह के कपड़े रखें जो काफी हल्के हों और उन्हें सूखने में ज्यादा समय न लगे। इसके लिए कॉटन या सिंथेटिक कपड़े रख सकते हैं जो हल्के होते हैं और जल्दी सूख जाते हैं।

इसके अलावा बारिश में भीगने की संभावना रहती है तो ऐसे में अतिरिक्त कपड़े और कम से कम एक जोड़ी एक्स्ट्रा जूते जरूर रखें। अगर आप कीचड़ और पानी से पैरों को बचाना चाहते हैं तो वाटरप्रूफ जूते भी रख सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए रखें पाउच

बारिश के समय किसी भी व्यक्ति को सबसे ज्यादा चिंता अपने फोन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की होती है। अगर ये पानी में भीग जाते हैं, तो काफी नुकसान हो जाता है। ऐसे में आप इनके लिए साथ में पाउच बैग रख सकते हैं। जिससे आपका मोबाइल या लैपटॉप खराब नहीं होगा।

मानसून में ट्रिप जितनी मजेदार होती है, उतना ही ज्यादा प्लानिंग की भी जरूरत होती है। सफर को आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए अपने साथ इन चीजों को रखना न भूलें। जिससे बारिश का मजा और सफर हमेशा याद रहे।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव