दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह जहां के नजारे कर देंगे आपको हैरान  
टूर एंड ट्रैवल

Beautiful Places: दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह जहां के नजारे कर देंगे आपको हैरान

दुनिया में घूमने के लिए कई जगह मौजूद हैं लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जिनकी खूबसूरती देखकर लोगों को यकीन नहीं होगा। विदेश ही नहीं बल्कि देश में कई ऐसी जगह है जो आपको जन्नत जैसे नजारे दिखा सकती है।

प्रीति शर्मा

Most Beautiful Places in World: दुनिया में घूमने के लिए कई जगह मौजूद हैं लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जिनकी खूबसूरती देखकर लोगों को यकीन नहीं होगा। विदेश ही नहीं बल्कि देश में कई ऐसी जगह है जो आपको जन्नत जैसे नजारे दिखा सकती है। इन जगहों पर जाकर आप सारी चिंताएं और समस्याएं भूल जाएंगे। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को तरोताजा कर देगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

बोरा बोरा आइलैंड

पॉलिनेशिया में मौजूद खूबसूरत आइलैंड लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ है। यह दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह है। यहां के व्हाइट बीच, एक्वा लैगून और लग्जरी होटल की खूबसूरती देखते ही बनती है। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

नॉर्दर्न लाइट्स आइसलैंड

दुनिया का प्रसिद्ध आइसलैंड अपनी खूबसूरती की वजह से जाना जाता है। यहां पर रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियां इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि इसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे। इसके अलावा यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत ही बेहतरीन है। यहां पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार

केरल की खूबसूरती बहुत ही अनोखी है यहां का मुन्नार हिल स्टेशन का टी गार्डन देखने लायक है। समुद्र तट से यह जगह करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखती है। यहां के प्राकृतिक नजारे आपको दीवाना बना देंगे। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

नियाग्रा फॉल्स

अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह 16 फीट की ऊंचाई से बहने वाला वॉटरफॉल है जो सर्दियों में जम जाता है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

म्यांमार

म्यांमार में मौजूद प्रसिद्ध शहर बागान बहुत ही खूबसूरत है। यहां सैकड़ों मंदिर है जिसकी सुंदरता देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण 1105 ई में हुआ था। यह जगह बौद्ध लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आपको इतिहास में रूचि है तो इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले