कुफरी (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप

Winter Tourist Place: सर्दियों के समय पहाड़ों और बर्फ से ढके नजारों को देखना का लुत्फ लेना चाहते हैं तो शिमला के पास मौजूद कुफरी जाने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।

प्रीति शर्मा

Kufri Travel Places: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह शिमला तो हर कोई घूमने का प्लान करता है लेकिन आज हम आपको इसके पास छिपा एक ऐसा खजाना बताने जा रहे हैं जो ट्रैवर्ल के लिए परफेक्ट होगा। हिमाचल का ये छोटा सा हिल स्टेशन कुफरी है जहां सर्दियों के दौरान खूब अच्छा लगता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवा बहुत ही शानदार नजारा पेश करती है। सर्दियों के समय आमतौर पर नवंबर से मार्च तक तापमान शून्य रहता है। इस समय यहां बर्फ की चादर बिछ जाती है।

कुफरी में सर्दियों का मजा लेना चाहते हैं तो यहां पर कई एक्टिविटी कर सकते हैं। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग की सुविधाएं यहां आसानी से मिल जाती है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो टोबोगनिंग या स्लाइडिंग अच्छा विकल्प रहेगा। खासकर बच्चों के साथ यहां ट्रिप करना मजेदार होगा। बर्फ से ढके रास्तों पर घोड़े या याक की सवारी भी जादुई लगती है। पाइन के जंगल भी इस जगह की शान हैं।

पहाड़ों का शानदार नजारा

कुफरी में महासू पीक सबसे ऊंची जगह है जहां से आप पहाड़ों और हरियाली को देख सकते हैं। यहां पर ट्रैकिंग का मजा लिया जा सकता है। सर्दियों यह जगह स्कीइंग के लिए परफेक्ट है। प्रकृति प्रेमियों के लिए हिमालयन नेचर पार्क बहुत ही बेहतरीन जगह है। कुफली वन वर्ल्ड मनोरंजन पार्क है जहां पर सर्दियां बहुत मजेदार होती हैं।

देवदार और पाइन के पेड़

इसके अलावा ग्रीन वैली शहर से कुछ ही दूरी पर है जहां देवदार और पाइन के पेड़ हैं। बर्फ से ढके पेड़ एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं। यहां शांत जगह पर फोटो खिंचवा सकते हैं। सर्दियों में शांति का आनंद ले सकते हैं। फागू कुफरी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक शांत पहाड़ियों और सेब के बागों के साथ वेकेशन मनाने की परफेक्ट जगह है।

अगर आप कुफरी घूमना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला है जो यहां से करीब 13 किमी दूर है। यहां से आप कैब या स्थानीय बस लेकर कुफरी पहुंच सकते हैं। सर्दियों में यह जगह पर्यटकों का मुख्य केंद्र होती है। कमरों की बुकिंग पहले से कर लें क्योंकि यहां काफी भीड़ होती है। अपने साथ ऊनी कपड़े, जैकेट, गर्म जूते और दस्ताने रखना न भूलें।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना