सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

मलेशिया और सिंगापुर का आईआरसीटीसी टूर पैकेज बिल्कुल न करें मिस, जानें पूरी डिटेल

एशियाई देशों की संस्कृति, खूबसूरती और आधुनिकता का अनुभव करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर साबित होगा।

प्रीति शर्मा

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज में आपको विदशों की खूबसूरती और आधुनिक संस्कृति देखने को मिलेगी। यह पैकेज उन लोगों के लिए खास है जो एशियाई देशों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। अब बजट के अनुसार आप अपने विदेश घूमने का सपना भी पूरा कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए ये टूर पैकेज बेस्ट है।

मलेशिया और सिंगापुर देश शॉपिंग मॉल्स, सुंदर बीच, एडवेंचर पार्क, मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। आईआरसीटीसी की मदद से आप इन दोनों देशों की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज मैजिकल मलेशिया और सिंगापुर सेंसेशन के नाम पर है। इस टूर पैकेज में सफर को आरामदायक और यादगार बनाने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को खाने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था मिलेगी। इस टूर पैकेज का कोड SHO1 है। सिंगापुर और मलेशिया का यह टूर पैकेज 6 दिन और 7 दिनों का है। जिसकी शुरुआत 11 अगस्त 2025 को हैदराबाद से होगी।

सिंगापुर और मलेशिया तक आपको फ्लाइट से ले जाया जाएगा और बाकी जगहों पर आपको बस की सुविधा दी जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी दी जाएगी जो हमेशा आपके साथ रहेगा। यहां पर रुकने के लिए आपको तीन स्टार होटल की व्यवस्था दी जाएगी। जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पैकेज में शामिल है।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

सिंगापुर और मलेशिया में एक हफ्ते मौज मस्ती करने के लिए आईआरसीटीसी ने प्रति व्यक्ति किराया 1,49230 रुपए तय किया है। अगर आप डबल शेयरिंग में जाते हैं तो यह 1,21980 रुपए रहेगा और तीन लोगों के साथ शेयरिंग करने पर किराया 1,21860 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 109560 रुपए तय किया गया है।इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं। 

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां