आईआरसीटीसी टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

दक्षिण भारत एक साथ करना चाहते हैं एक्सप्लोर, IRCTC का यह टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

IRCTC DAKSHIN BHARAT YATRA: दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक धार्मिक स्थान है। जिसे आप आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज के जरिए एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह टूर पैकेज काफी किफायती है।

प्रीति शर्मा

IRCTC Tour Package 2025: भारत अपने इतिहास, संस्कृति और पर्यटन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां की हर एक जगह अपने आप में अनोखी पहचान रखती है। हर गली, महोल्ले या शहर की अपनी अलग बोली और भाषा है। यहां पर मिलने वाला पारंपरिक भोजन और कपड़े इन जगहों को सबसे अनोखा बनाते हैं। भारत इन चीजों के अलावा धार्मिक पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है।

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के सभी शहर लोग एक न एक बार जरूर विजिट करना चाहते हैं। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की। जिसे आप एक साथ परिवार या अकेले दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ट्रैवल एजेंट की जरूरत नहीं होगी। बल्कि आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। जहां आपको मिलेगा दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों को करीब से देखने का मौका।

खास टूर पैकेज

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के दर्शन का एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। भारत गौरव यात्रा में आईआरसीटीसी इस बार दक्षिण भारत के दर्शन करवाने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत यात्रा नाम से टूर पैकेज लॉन्च किया है जो काफी किफायती है। इस टूर पैकेज को 12 रात और 13 दिनों के लिए प्लान किया गया है।

इन जगहों से कर सकते हैं ट्रिप

इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 जुलाई 2025 को पठानकोट से होगी। इसके अलावा यह टूर पैकेज जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली), आगरा, मथुरा और ग्वालियर से भी रवाना होगा। इस जगहों से आप जा सकते हैं। दक्षिण भारत में आपको रामेश्वरम,मदुरई, कन्याकुमारी, मर्कापुर और तिरुपति के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

कितना होगा टूर पैकेज में खर्च

दक्षिण भारत का सफर करने के लिए आपको इस पैकेज में तीन कैटगरी मिलेगी। जिसमें सफर करने के लिए आपको अलग-अलग रकम खर्च करनी होगी। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले स्लीपर क्लास में सफर करते हैं तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 30135 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, 3 क्लास एसी में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 43370 रुपए है। अगर आप 2 क्लास एसी में सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए खर्च 57470 रुपए प्रति व्यक्ति होगी।

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस