अंडमान (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

अंडमान की खूबसूरती देखने का सुनहरा अवसर, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी खास सुविधाएं

Andaman Tour Package: आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2025 के लिए अंडमान का खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसके जरिए आपको पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा।

प्रीति शर्मा

IRCTC Tour Package: इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसके जरिए आपको अंडमान के फेमस जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इस बेहतरीन टूर पैकेज की शुरुआत यूपी की राजधानी लखनऊ से होगी। अंडमान की हसीन वादियों को देखने का यह सुनहरा मौका बिल्कुल भी मिस न करें।

इस टूर पैकेज में लखनऊ से 6 रात और 7 दिन तक अंडमान की खूबसूरत वादियों को देखने का अवसर मिलेगा। जिसकी शुरुआत 2 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक होगी। साल 2025 के खत्म होने से पहले एक ट्रिप जरूर कर लेनी चाहिए। इससे आपका मन शांत और खुश रहेगा। खास बात यह है कि अंडमान में की गई मौज-मस्ती आपको हमेशा याद रहेगी।

इन जगहों पर टूर करने का मौका

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों की पोर्ट ब्लेयर आने जाने की सुविधा फ्लाइट से की गई है। इसके अलावा रहने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है। यात्रा के दौरान पोर्ट ब्लेयर में कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो, रॉस द्वीप, उत्तरी खाड़ी द्वीप, हैवलॉक में काला पत्थर समुद्र तट एवं राधा नगर समुद्र तट, नील द्वीप में लखमनपुर समुद्र, भरतपुर समुद्र तट का टूर कराया जाएगा।

कितना है टूर पैकेज का किराया

इस हवाई टूर पैकेज में एक व्यक्ति का खर्च 76500 रुपए तय किया गया है। वहीं दो व्यक्ति एक साथ रहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 63000 रुपए है। इसके अलावा तीन लोग साथ में ट्रैवल करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 62400 रुपए है। अगर बच्चों को टूर पैकेज में लेकर जाना चाहते हैं तो इसके लिए किराया 57700 रुपये है वहीं बिना बेड के साथ यह किराया 54100 होगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इस टूर पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन की जा सकती है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी