56 दुकान बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

सिर्फ पोहा-जलेबी ही नहीं, इंदौर के 56 दुकान बाजार के इन फ्यूजन डिशेज के दीवाने हैं लोग; क्या आपने ट्राई किया?

Indore Food Tour: 56 दुकान बाजार अपने स्ट्रीट फूड की विविधता के लिए मशहूर है। यह जगह फूड लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। आप भी जा रहे हैं छप्पन तो जरुर चखें इन दुकानों के स्वादिष्ट व्यंजन।

सजल रघुवंशी

Indore Street Food Guide: इंदौर का छप्पन बाजार, जिसे '56 दुकान' के नाम से भी जाना जाता है, शहर की फूड कल्चर का सबसे जीवंत चेहरा है। यहां एक ही जगह पर आपको अलग-अलग तरह के स्ट्रीट फूड का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो शायद ही कहीं और मिले। साफ-सफाई, व्यवस्थित दुकानों और स्वाद के अनोखे कॉम्बिनेशन ने इसे पर्यटकों के साथ-साथ लोकल लोगों की भी पहली पसंद बना दिया है।

छप्पन बाजार की सबसे बड़ी खासियत इसकी वैरायटी है। यहां पनीर से लदे सैंडविच, मसालेदार चाट, गाढ़े और फ्रूटी शेक, और फ्यूजन स्ट्रीट फूड के ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। हर दुकान कुछ अलग परोसती है, जिससे हर बार यहां आकर कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि फूड लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। अगर आप भी जा रहे हैं छप्पन बाजार तो जरुर चखें इन दुकानों के स्वादिष्ट व्यंजन।

यंग तरंग- किफायती और टेस्टी ऑप्शन

छप्पन बाजार में यंग तरंग उन दुकानों में से एक है, जो कम कीमत में शानदार स्वाद देती है। यहां की साबुदाना खिचड़ी, चाट आइटम और डोसे खास तौर पर पसंद किए जाते हैं। क्विक सर्विस और लगातार अच्छा टेस्ट इसे भीड़ के बीच अलग पहचान दिलाता है।

जॉनी हॉट डॉग्स- देसी ट्विस्ट के साथ फास्ट फूड

अगर आप सोचते हैं कि हॉट डॉग सिर्फ वेस्टर्न फूड है, तो जॉनी हॉट डॉग्स आपकी सोच बदल देगा। यहां का वेजिटेरियन हॉट डॉग खासा लोकप्रिय है, जबकि नॉन-वेज में चिकन और मटन के ऑप्शन भी मौजूद हैं। साथ ही, इंदौर का फेमस 'बैंजो' (एग डिश) यहां जरूर ट्राई करना चाहिए।

Image Source: Social Media

विजय चाट हाउस- क्लासिक स्वाद का भरोसा

विजय चाट हाउस उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो पारंपरिक स्वाद पसंद करते हैं। यहां का पोहा-जलेबी, कचौरी और खोपरा पैटीज़ लंबे समय से लोगों की पहली पसंद रहे हैं। सीमित मेनू होने के बावजूद, हर डिश का स्वाद इतना उम्दा है कि एक बार खाने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे।

रमेश मसाला डोसा और सैम के मोमोज: फ्यूजन का मजा

छप्पन बाजार में आपको सिर्फ पारंपरिक ही नहीं, बल्कि फ्यूजन फूड का भी शानदार अनुभव मिलता है। रमेश मसाला डोसा में पनीर, शेज़वान और मकई जैसे टॉपिंग के साथ डोसे को नया ट्विस्ट दिया गया है। वहीं, सैम के मोमोज में मोमोज, रोल्स और शावरमा की इतनी वैरायटी है कि हर बाइट में नया स्वाद मिलता है।

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द