नेपाल (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

Nepal News: नेपाल की छुपी हुई खूबसूरती के दीदार करने हैं तो यहां बनाएं घूमने का प्लान

Nepal News in Hindi: नेपाल में पोखरा, काठमांडू, नगरकोट, भक्तपुर, सागरमथ नेशनल पार्क, चितवन नेशनल पार्क, जनकपुरी, लुम्बिनी आदि घूमने के लिए कई फेमस जगह मौजूद हैं।

प्रीति शर्मा

Nepal Me Ghumne ki Jagah: नेपाल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। घूमने के लिए शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर हर साल हजारों सैलानी आते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के लिए विदेशों से आते हैं। यहां पर जंगल, पहाड़ और खूबसूरत स्थलों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। नेपाल में हिंदू और बौद्ध धर्म के कई पीठ और मंदिर बने हुए हैं जिसे देखने के लिए लोग अक्सर आते हैं। नेपाल की फेमस जगहों के बारे में अक्सर लोग सुनते हैं रहते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। अगर आप भी नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां की कुछ छुपी हुई जगहों को घूमा जा सकता है।

नेपाल में पोखरा, काठमांडू, नगरकोट, भक्तपुर, सागरमथ नेशनल पार्क, चितवन नेशनल पार्क, जनकपुरी, लुम्बिनी आदि घूमने के लिए कई फेमस जगह मौजूद हैं। यहां पर आप हिमालय के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही कई अन्य जगहों को भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।

  • चितवन नेशनल पार्क

यह नेशनल पार्क एशिया का सबसे बेहतरीन वन्यजीव संरक्षण माना जाता है। यहां पर आप सींग वाला गैंडा, बंगाल टाइगर सहित कई प्रजातियां देख सकते हैं। यहां पर जंगल सफारी का आनंद भी लिया जा सकता है। परिवार के साथ यह घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। इसे आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

  • लुम्बिनी

गौतम बुद्ध की जन्मस्थली देखने के लिए नेपाल की सैर की जा सकती है। यह जगह यूनेस्को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है। यह चारों तरफ पर्वतों से घिरी हुई है। यह जगह सम्राट अशोक के स्मारक स्तब्ध के रुप में जानी जाती है। इस जगह पर कई सारे आध्यात्मिक केंद्र हैं जहां पर लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

  • जनकपुरी

जनकपुरी भारत की सीमा के पास स्थित है जहां पर माता सीता का जन्म हुआ था। माना जाता है कि नेपाल घूमने आने के लिए पर्यटक इस जगह पर जरूर आते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है। नेपाल की तराई क्षेत्र में स्थित यह जगह पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन है।

  • पोखरा

नेपाल का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थल पोखरा घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह हिमालय की तलहटी में फैला हुआ है जिसकी खूबसूरती आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगी। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा