मुंबई चर्च (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

क्रिसमस पर मुंबई के इन फेमस चर्चों में मिलेगा यादगार अनुभव, बिल्कुल न करें मिस

Mumbai Famous Church: क्रिसमस के मौके पर मुंबई के चर्च खास सजावट और प्रार्थनाओं से रोशन हो जाते हैं। जानिए उन मशहूर चर्चों के बारे में जहां क्रिसमस का जश्न देखने लायक होता है।

प्रीति शर्मा

Christmas Celebration in Mumbai: क्रिसमस का त्योहार आते ही मुंबई का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध चर्च रोशनी, सजावट और प्रार्थनाओं से जगमगा उठते हैं। यहां पर क्रिसमस डे पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है और आध्यमिक माहौल देखने को मिलता है।

भारत का आर्थिक राजधानी मुंबई में क्रिसमस का जश्न बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 25 दिसंबर के दिन पूरे शहर के चर्चों में खास तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रंग बिरंगी लाइट्स और क्रिसमस ट्री इस त्योहार को खास बनाती है।

माउंट मैरी चर्च

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध चर्च माउंट मैरी चर्च बांद्रा क्रिसमस के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरा रहता है। यहां लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। चर्च की भव्य सजावट और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है।

सेंट थॉमस कैथेड्रल फोर्ट

इसके अलावा सेंट थॉमस कैथेड्रल फोर्ट भी क्रिसमस पर खास पहचान रखता है। यह चर्च अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और विशेष क्रिसमस प्रार्थनाओं के लिए जाना जाता है। यहां होने वाली कैरोल सिंगिंग और क्रिसमस सर्विस लोगों को आध्यात्मिक अनुभव कराती है।

सेंट एंड्रयू चर्च बांद्रा

सेंट एंड्रयू चर्च बांद्रा और होली नेम कैथेड्रल कोलाबा भी क्रिसमस के दौरान खास रूप से सजाए जाते हैं। इन चर्चों में क्रिसमस ईव और क्रिसमस डे पर विशेष मास का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

क्रिसमस के मौके पर चर्चों के आसपास के इलाके भी रौनक से भर जाते हैं। बेकरी में केक और कुकीज की खुशबू बच्चों को बुलाती है। सांता क्लॉज के कपड़ों में लोग सड़कों पर नजर आते हैं। परिवार और दोस्त एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं।

मुंबई में ये चर्च सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं हैं बल्कि क्रिसमस के दौरान शहर की सांस्कृतिक विविधता और एकता की झलक भी पेश करते हैं। अगर आप मुंबई में हैं या यहां घूमने आ रहे हैं तो इन चर्च की सैर जरूर करें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात