दिवाली (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भारत की इन जगहों पर अनोखे ढंग से मनाई जाती है दिवाली, इस बार बना सकते हैं घूमने का प्लान

प्रीति शर्मा

Places to Visit in Diwali: हिंदू धर्म में दिवाली बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाई जाती है। यह सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस साल दिवाली का यह पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। बता दें कि यह त्योहार हर धर्म के लोग बहुत ही खूबसूरती और हर्ष के साथ मनाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार यह त्योहार इसलिए भी महत्व रखता है क्योंकि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। तब उस दिन अयोध्या वासियों ने पूरे शहर में दीये जलाए थे। माना जाता है कि तब से दिवाली को इस तरह से मनाया जाता है। हालांकि हर भारत के कई राज्यों में इसे मनाने का तरीका थोड़ा अलग हो जाता है।

आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे राज्यों के बारे में बताएंगे जहां पर दीवाली थोड़े अलग अंदाज में मनाई जाती है। यूं तो पूरे भारत में ही इसे बहुत ही अनोखे और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। लेकिन कुछ जगहें ऐसी जहां पर दिवाली पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यह आपके इस खास दिन को और खास और यादगार बना देंगे।

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में दीवाली ही नहीं बल्कि हर त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर इस दिन लोग घरों की साफ-सफाई, दीये जलाना, लाइट लगाना और रंगोली बनाते हैं। वहीं, बाजारों में काफी रौनक देखने को मिलती है। इस दिन आप दिल्ली की कई जगहों पर रात के समय खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली बहुत ही खास होती है। इस दिन यहां पर दीपोत्सव होता है। सरयू नदी के तट पर लाखों की संख्या में दीपक जलाए जाते हैं। दीयों के अलावा भगवान राम की झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अयोध्या घूमने के लिए आ सकते हैं।

पंजाब

दिवाली को पंजाब में बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिखों के गुरु हरगोबिंद सिंह जी की रिहाई हुई थी।. तब से इस राज्य में लोग दीवाली पर भव्य आयोजन करते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में दीए जलाए जाते हैं और लंगर का आयोजन किया जाता है। दीवाली के दिन आप स्वर्ण मंदिर भी जा सकते हैं। यहां की रौनक बहुत ही शानदार होती है।

गोवा

गोवा में दिवाली बहुत ही अलग अंदाज में मनाई जाती है। इस दिन नरकासुर के पुतलों को जलाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाते हैं। इस वजह से राज्य में बड़े-बड़े पुतले बनाकर दिवाली की रात को जलाए जाते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर संगीत, नृत्य और आतिशबाजी का माहौल रहता है। इस शानदार जगह पर आप दिवाली की शाम को घूम सकते हैं।

कोलकाता

कोलकाता में नवरात्रि पर त्योहारों की धूम शुरू हो जाती है जो दिवाली तक चलती है। यहां दुर्गा पूजा बहुत ही खास अंदाज में मनाया जाता है। वहीं, कोलकाता में देवी काली की पूजा करके दिवाली मनाई जाती है। इस दौरान काली माता के मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। साथ ही सड़कें और गलियां खूबसूरत लाइटों से सजे हुए होते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा