- Hindi News »
- Travel »
- Plan To Visit These Beautiful Places Near Ujjain Madhya Pradesh Which Will Amaze Your Eyes
उज्जैन के पास घूमने का है प्लान तो इन 4 जगहों को जरूर करें विजिट, आंखों में बस जाएगी खूबसूरती
- Written By: प्रीति शर्मा
उज्जैन के पास मौजूद इन जगहों पर आपको एडवेंचर के साथ आध्यात्मिक आनंद भी मिलेगा। खूबसूरत नदियां, झरने और मंदिरों को देखकर आपका मन इस जगह को भूल नहीं पाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने आए हैं तो यहां उज्जैन के आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उज्जैन के पास घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
उज्जैन: आजकल के समय में अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकाल कर घूमने का प्लान करना आम बात हो गई है। हालांकि प्लान करने के बाद अक्सर घूमना कैंसल हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं समय की कमी, जगह की दूरी, बजट की कमी आदि। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने आए हैं तो यहां उज्जैन के आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। महाकाल की नगरी में घूमने के लिए बहुत सारी बेहतरीन जगहें हैं। उज्जैन शिप्रा नदी के तट पर स्थित एक बहुत ही पवित्र और दार्शनिक स्थल है। इस शहर की खूबसूरती भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। आज हम आपको उज्जैन के पास कुछ शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, इन जगहों पर घूमे बिना आपकी ट्रिप पूरी नहीं होगी।
उज्जैन के पास मौजूद इन जगहों पर आपको एडवेंचर के साथ आध्यात्मिक आनंद भी मिलेगा। खूबसूरत नदियां, झरने और मंदिरों को देखकर आपका मन इस जगह को भूल नहीं पाएगा। ज्यादातर लोग उज्जैन के पास मौजूद इन टूरिस्ट जगहों को एक्सप्लोर नहीं करते हैं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार इन जगहों का भी लुत्फ ले सकते हैं।
रतलाम
मध्यप्रदेश का रतलाम एक खूबसूरत जिला है। कहा जाता है कि इस जगह पर महाराज रतन सिंह का शासन था। उज्जैन से इसकी दूरी लगभग 103 किमी है। इस शानदार जगह पर आप बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कैक्टस गार्डन, धोलावाद और हिमालय की तराई क्षेत्र का नजारा देख सकते हैं। यह पर्यटन की दृष्टि बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसके अलावा यहां पर मौजूद सैलाना पैलेस और उसमें मौजूद 200 साल पुराना गार्डन आकर्षण का केंद्र है।
सम्बंधित ख़बरें
इंतजार में थे दूल्हे लेकिन नहीं आई दुल्हन, देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर फर्जीवाड़ा; 42 लोगों को ठगा
देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब और कार जब्त; इंदौर की ओर से लाई जा रही थी नशे की खेप
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
देवास पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया मुख्य आरोपी; कार्रवाई से बचने के लिए भागा था चीन
देवास
महाकाल की नगरी के पास घूमने के लिए सबसे सुंदर जगह देवास है। यह उज्जैन से करीब 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती रोजाना हजारों को लोगों को आकर्षित करती है। देवास में आप कावड़िया हिल्स, मीठा तालाब देवास, पुष्पगिरी तीर्थ और शंकरगढ़ हिल्स जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह पार्टनर, दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
जानापाव कुटी
यह जगह उज्जैन से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर मौजूद ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पेड़ पौधे सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह जगह भगवान परशुराम से संबंधित है। माना जाता है कि उनका जन्म इस जगह पर हुआ था। यह कई दुर्लभ जड़ी बूटियों के लिए फेमस है। इस खूबसूरत जगह पर आप ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जंगल सफारी का लेना हैं आनंद तो अनन्या पांडे की तरह इस जगह जरूर बनाएं घूमने का प्लान
रालामंडल वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी
उज्जैन के पास मौजूद यह जगह समुद्र तल से करीब 700 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां पर कई प्रवासी पक्षियां रहते हैं। अगर आप प्राकृतिक नजारों के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। अक्टूबर और नवंबर का मौसम इस जगह को घूमने के लिए और बेहतरीन बना देता है। इस जगह पर आप जीप सफारी का भी मजा ले सकते हैं। साथ ही ट्रैकिंग कर वाइल्ड लाइफ का लुत्फ लिया जा सकता है।
Plan to visit these beautiful places near ujjain madhya pradesh which will amaze your eyes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














