नदी पर चल रहा क्रूज। इमेज-सोशल मीडिया 
टूर एंड ट्रैवल

दिल्ली में अब लग्जरी यमुना क्रूज का उठाए आनंद... पढ़ें पूरी डिटेल्स

Delhi Yamuna Cruise News : दिल्ली में यमुना नदी पर लग्जरी क्रूज शुरू होगा। 1 घंटे की राइड के साथ खाना मिलेगा। वजीराबाद के पास से शुरू होने वाला क्रूज बड़े रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्लान का हिस्सा है।

रंजन कुमार

Delhi Yamuna Cruise Details : दिल्ली के निवासियों के लिए अब गोवा या केरल जैसी रिवर क्रूज की सैर का सपना अपनी ही यमुना नदी पर सच होने जा रहा है। दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत राजधानी आज से एक शानदार 40 सीटर लग्जरी क्रूज सेवा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहल न केवल दिल्ली के पर्यटन मानचित्र को बदल देगी, बल्कि शहरवासियों को एक नया और सुकून भरा लेजर डेस्टिनेशन भी प्रदान करेगी।

यह क्रूज सेवा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद बैराज के ऊपरी हिस्से में संचालित होगी। सोनिया विहार और जगतपुर के बीच 6 से 7 किलोमीटर के दायरे में यह क्रूज एक घंटे की राउंड ट्रिप पूरी करेगा। इस प्रोजेक्ट को मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज के सहयोग से विकसित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनिया विहार में एक आधुनिक जेटी पहले ही तैयार की जा चुकी है, जो क्रूज के शुरुआती बिंदु के रूप में काम करेगी।

क्या होगा क्रूज के भीतर खास?

टूरिज्म मिनिस्टर कपिल मिश्रा के अनुसार यह क्रूज अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी-

आरामदायक सिटिंग : 40 यात्रियों की क्षमता वाली इस बोट में लग्जरी बैठने की व्यवस्था है।

एंटरटेनमेंट : सफर के दौरान यात्रियों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक और साउंड सिस्टम की सुविधा होगी।

खान-पान : क्रूज के भीतर रिफ्रेशमेंट और स्नैक्स के काउंटर होंगे, ताकि लोग नदी के सुंदर नजारों के साथ भोजन का आनंद ले सकें।

भविष्य की योजना : वॉटर स्पोर्ट्स और रिक्रिएशन जोन

सरकार का उद्देश्य केवल एक बोट चलाना नहीं, बल्कि यमुना के किनारे को एक पूर्ण मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करना है। आने वाले समय में यहां वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, मनोरंजन केंद्र और वेटिंग एरिया वाले भव्य क्रूज टर्मिनल भी देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि टिकट की कीमतों को आम जनता की जेब के अनुकूल रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी घोषणा फाइनल अप्रूवल के बाद जल्द ही की जाएगी। दिल्ली के प्रदूषण और भीड़भाड़ से दूर, यमुना की लहरों पर यह सफर राजधानी के लोगों के लिए एक ताज़ा अनुभव साबित होगा।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में CJP मार्च से पहले हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा