बर्फीली वादियों के बीच दार्जिलिंग की खूबसूरती (सौ.फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

सर्दियों में करें दार्जिलिंग का सफर, इन स्मार्ट तरीकों से बनाएं ट्रिप को आसान और यादगार

Darjeeling Trip: सर्दियों में दार्जिलिंग की खूबसूरती अपने चरम पर होती है लेकिन ठंड को ध्यान में रखकर सही प्लानिंग जरूरी है। इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप अपनी दार्जिलिंग ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Darjeeling Winter Trip: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून चाहिए तो इस सर्दी पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग आपको इंतजार कर रहा है। साफ आसमान, कम भीड़ और पहाड़ों की ठंडी हवा के बीच चाय की चुस्कियां सर्दियों में दार्जिलिंग का अनुभव किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है।

अक्सर लोग भीड़ भाड़ से बचने के लिए ऑफ सीजन में घूमना पसंद करते हैं। सर्दियों के दौरान दार्जिलिंग में पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है जिससे यहां की असली खूबसूरती उभर कर सामने आने लगती है। यहां समय तेज नहीं दौड़ता है बल्कि कंचनजंगा की चोटियों और चाय के बागानों के बीच थम जाता है। साफ नीले आसमान के कारण पहाड़ों का दृश्य साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में कहीं अधिक मनमोहक होता है।

देखने लायक खास जगहें

दार्जिलिंग की सर्दी का सबसे बड़ा आकर्षण टाइगर हिल है। यहं से उगते सूरज की किरणें जब कंचनजंगा पर पड़ती हैं तो वह नजारा ताउम्र याद रहता है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (टॉय ट्रेन) की सवारी धुंध के बीच से गुजरते हुए एक फिल्मी अहसास देती है। बतासिया लूप, जापानी पीस पैगोडा और ऑब्जर्वेटरी हिल ऐसी जगहें हैं जहां आप घंटों बैठकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां के टी-लाउंज और कैफे सर्दियों में और भी ज्यादा आरामदायक और आकर्षक लगते हैं।

सर्दियों में तापमान

सर्दियों में यहाँ का पारा 2°C से 12°C के बीच रहता है। रातें काफी सर्द होती हैं, इसलिए अपने साथ लेयर्ड कपड़े जैसे- थर्मल, भारी जैकेट, दस्ताने और ऊनी टोपी जरूर रखें। हवा शुष्क होने के कारण मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन साथ रखना न भूलें।

कैसे पहुंचे दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बागडोगरा है जहां से करीब 3 घंटे की ड्राइव कर आप शहर पहुँच सकते हैं। वहीं नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) है। दोनों ही जगहों से टैक्सी और शेयर्ड जीप आसानी से उपलब्ध रहती हैं। हालांकि सर्दियों में कोहरा होने की संभावना रहती है इसलिए अपने सफर के समय में थोड़ा मार्जिन लेकर चलें।

ऐसे करें स्मार्ट प्लानिंग

बुकिंग करते समय सुनिश्चित करें कि होटल में हीटिंग या इंसुलेशन की अच्छी सुविधा हो। लोकल ट्रांसपोर्ट और छोटे कैफे में डिजिटल पेमेंट के बजाय कैश ज्यादा काम आता है। पहाड़ों के बेहतरीन नजारे देखने के लिए सुबह जल्दी निकलना सबसे अच्छा ऑप्शन है।  यात्रा पर जाने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना