मसूरी में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

मसूरी में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगहें, 2 दिन की ट्रिप में खूब आएगा मजा

हिल स्टेशन पर छुट्टियों का मजा लेने के लिए मसूरी सबसे बेस्ट जगह है। यह उत्तराखंड के देहरादून से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आ सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Tourist Places in Mussoorie: हिल स्टेशन पर छुट्टियों का मजा लेने के लिए मसूरी सबसे बेस्ट जगह है। यह उत्तराखंड के देहरादून से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आ सकते हैं। यह ज्यादातर लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन होती है। यहां की वादियां और खूबसूरत नजारे आपको पागल कर देंगे। अगर आप दो दिन के लिए मसूरी की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर खूब मजे किए जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसी शानदार जगहें हैं जिन्हें देखकर कभी भूल नहीं पाएंगे।

लाल टिब्बा

प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए मसूरी में स्थित लाल टिब्बा बहुत ही फेमस जगह है। यह लंढौर क्षेत्र में स्थित है जिसकी ऊंचाई करीब 2275 मीटर है। इस जगह से सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा बहुत ही आकर्षक होता है। इस जगह को दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का मजा लिया जा सकता है। इस जगह की सुंदरता आंखों में इस तरह बस जाती है कि हर कोई यहां दोबारा आना चाहेगा।

केम्पटी फॉल्स

केम्पटी फॉल्स पानी का बहता हुआ झरना है, जो चट्टानों और पर्वतों से घिरा हुआ है। यह मसूरी की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह को जॉन मेकिनन ने पिकनिक स्थल के रूप में बनवाया था। मसूरी आने वाले पर्यटक इस जगह को घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। इस झरने में पूरे साल लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। गर्मियों के मौसम में इस जगह पर लोग ज्यादा आते हैं।

मॉल रोड

अगर आप दो दिन के लिए घूमने जा रहे हैं, तो मसूरी में मॉल रोड़ को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास मौजूद है। यहां पर सड़कों के किनारों पर बेंच बैठकर चाय पीने का मजा ही कुछ और है। इस जगह को ब्रिटिश निवासियों ने बनवाया था। यह पर कई सारी दुकानें हैं जहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं।

जॉर्ज एवरेस्ट

मसूरी में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जॉर्ज एवरेस्ट को घूमने का प्लान जरूर बनाएं। यहां पर स्कूटी रेंट पर लेकर सुंदर वादियों के बीच इस जगह का आनंद ले सकते हैं। यह मसूरी की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर ट्रैकिंग करके आप पहाड़ों से अद्भुत नजारे देख सकते हैं। यह जगह चारों तरफ घाटी, देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत से घिरी हुई है जिसकी खूबसूरती देखकर मजा आ जाएगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच