बेंगलुरु के पास घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

बेंगलुरु के पास इन जगहों पर दोस्तों के साथ करें ट्रिप, हर एक पल होगा यादगार

किसी भी जगह घूमने का मजा दोस्तों के साथ दोगुना हो जाता है। अगर आप भी इस तरह का प्लान कर रहे हैं तो बेंगलुरु के आसपास मौजूद कुछ जगहों को चुन सकते हैं। ये जगह दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए बेस्ट है।

प्रीति शर्मा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। यहां पर इस शहर का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ मजेदार और यादगार ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेंगलुरु ही नहीं बल्कि इसके आसपास भी कई खूबसूरत जगह हैं। एडवेंचर के शौकीन हो, नेचर लवर हो या फिर शांति की तलाश में इन जगहों पर दोस्तों के साथ खूब मजा आने वाला है।

वीकेंड पर अपने बोरिंग रूटीन से ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। बेंगलुरु शहर के पास कई ऐसी जगह जहां पर एक दिन की रोड ट्रिप भी की जा सकती है।

नंदी हिल्स

बेंगलुरु से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित नंदी हिल्स शानदार जगह है। रोड़ से यहां पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगेगा। इस जगह पर सूर्यास्त का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। इसके अलावा यहां टीपू सुल्तान का समर किला घूमने के लिए जा सकते हैं। यह ऐतिहासिक और सुंदर वास्तुकला का नमूना है। एडवेंचर लवर्स के लिए यहां ट्रेकिंग और साइकलिंग करने का अच्छा मौका है।

शिवगंगे

ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के शौकीन लोगों के लिए बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर शिवगंगे जगह बहुत ही बेहतरीन रहेगी। यहां पर जाना काफी आसान है। यहां की ऐतिहासिक गुफा और प्राकृतिक झरने बहुत ही खूबसूरत वाइव देते हैं। वीकेंड पर शिवगंगे पर्वत, ओल्ड मंदिर रऔ गंगाधरेश्वर मंदिर आदि घूमने का प्लान कर सकते हैं।

स्कंदगिरी

बेंगलुरु से 70 किमी दूर स्कंदगिरी कर्नाटक का एक खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां पर लोग वीकेंड पर पिकनिक मनाने आते हैं। पहाड़ों और हरियाली से भरा यह हिल स्टेशन दोस्तों के साथ घूमने के लिए मजेदार जगह है। यहां पर ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग आदि एक्टिविटी भी की जा सकती है।

कनकपुरा

ऑफिस की व्यस्त लाइफ से छुटकारा पाने के लिए कनकपुरा घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह बेंगलुरु से ज्यादा दूर नहीं है। यहां पर दोस्तों के साथ खूबसूरत झरने देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

तुरहल्ली वन

यह एक विशाल बन है जो बेंगलुरु से करीब 20 किमी दूर स्थित है। शहर के शोर शराबे से दूर यह जगह शांति और सुकून भरी है जहां पर दोस्तों के साथ कुछ सुनहरे पल बिताए जा सकते हैं। बेंगलुरु के पास किसी जगह घूमने जाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी। यहां पर दोस्तों के साथ एडवेंचर एक्टिविटी की जा सकती है और शांति से बैठकर गप्पे भी लड़ाए जा सकते हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका