वर्क फ्रॉम के साथ घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

रिमोट वर्क करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन है ये जगहे, काम के साथ मिलेगा सुकून

Best Tourist Places: भारत में घूमने के साथ-साथ आप कई जगहों पर अपने ऑफिस के काम को बैलेंस कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको मानसिक शांति मिलेगी और वर्क फ्रॉम होम करने में मजा भी आएगा।

प्रीति शर्मा

Best Tourist Places for Remote Work: ऑफिस वर्क के बाद अब रिमोट जॉब का दौर शुरू हो गया है जिसमें घर पर रह ही लोग ऑफिस का काम कर सकते हैं। भारत में भी ज्यादातर जॉब रिमोट मिलने लगी हैं। यह एक बेहतरीन मौका है उन लोगों के लिए जो बाहर घूमना चाहते हैं। रिमोट वर्क के जरिए आप किसी शांत, खूबसूरत और वाईफाई से लैस जगहों पर आराम से काम कर सकते हैं।

कुछ लोग काम करने के लिए शांति और सुकून की तलाश करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो भारत की कुछ खास जगहों पर घूमने के साथ-साथ अपना काम भी कर सकते हैं। इन डेस्टिनेशन पर आपको वाईफाई और सुकून दोनों मिलेगा। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले हैं।

हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों के बीच पैराग्लाइडिंग के अलावा वर्क फ्रॉम होम करना एक शानदार अनुभव होगा। अगर आप ठंडा मौसम, शांत माहौल और खूबसूरत वादियों का मजा लेना चाहते हैं तो यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। अपने लैपटॉप के साथ आप किसी भी जगह बैठकर काम के साथ-साथ जिंदगी का मजा ले सकते हैं।

कर्नाटक, कूर्ग

दक्षिण भारत का शहर कूर्ग भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर कॉफी के बागान की हरियाली और ठंडी हवाओं के बीच सैर बहुत ही मजेदार अनुभव कराती है। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर हफ्ते आराम से बिता सकते हैं। यह जगह आपको प्रकृति की धीमी रफ्तार से मिलवाती है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु का ऑरोविल एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर लोग अक्सर घूमने का प्लान करते हैं। यह जगह पुडुचेरी के पास स्थित है। इस शांत जगह पर रहकर आप आराम से काम कर सकते हैं और साथ ही फ्री होकर पूरे शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

केरल

दक्षिण भारत की खूबसूरत जगह केरल प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी हुई है। यहां पर आप अपने काम के साथ-साथ मानसिक सुकून का भी ख्याल रख सकते हैं। यह जगह घूमने के लिए बहुत अच्छी है जहां पर विदेशी पर्यटक भी काफी आते हैं। यहां के वर्गला में आप वर्क फ्रॉम होम का मजा ले सकते हैं।

ओल्ड मनाली

शांत गलियां, नदी का किनारा और पुराने कैफे ओल्ड मनाली की शान है। यहां पर आप प्रकृति के बीच बैठकर काम का मजा ले सकते हैं। यहां पर बैठकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां की कई छोटी-छोटी जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; दमकल की गाड़ियां मौके पर

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम