बुद्ध डोरडेनमा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

विशाल प्रतिमा के लिए मशहूर बुद्ध डोरडेनमा, भूटान की खास जगहों में से एक हैं, जानें कैसे पहुंचें

भूटान घूमने के लिए एक बेहद ही खास जगह है जहां हर साल बहुत से पर्यटक घूमने आते है। भूटान में  बेहद सुंदर प्राकृतिक जगहें है जिसका अनुभव जिंदगी में एक बार करना ही चाहिए। भूटान की प्रसिद्ध जगह है बुद्ध डोरडेनमा।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: भूटान घूमने के लिए एक बेहद ही खास जगह है जहां हर साल बहुत से पर्यटक घूमने आते है। भूटान में  बेहद सुंदर प्राकृतिक जगहें है जिसका अनुभव जिंदगी में एक बार करना ही चाहिए। भूटान की प्रसिद्ध जगह है बुद्ध डोरडेनमा। बुद्ध बोरडेनमा एक बेहद भव्य और विशाल 51 मीटर उंची बुद्ध की प्रतिमा है जोकि थिम्पू पहाड़ियों के बीच बसी है।

यह शहर शांति का प्रतीक है। साथ ही यहां 125,000 छोटी बुद्ध की प्रतिमाएं भी आपको देखने मिलेगी।यह एकदम शांत कुएंसेलफोड्रैंग नेचर पार्क से घिरी एक महान प्रतिष्ठित मूर्ति है। यह विशाल मूर्ति आध्यात्मिक शांति और लुभावने दृश्यों का मिलन है जो की दिल को बहुत लुभाती है।

बुद्ध डोरडेनमा दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमाओं में से एक है। विशाल कांस्य प्रतिमा 50 मीटर से भी ऊंची है। जो शांती का अनुभव कराती है तो अगर आप भूटान घूमने जा रहे है तो इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

बुद्ध डोरडेनमा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

हाइलाइट

यह प्रतिमा अपने शांत वातावरण के लिए मशहूर कुएंसेल फोडरंग नेचर पार्क से आप थिम्पू घाटी के मनोरम दृश्यों का मजा उठा सकते है।

यहां बुद्ध के सिंहासन के नीचे एक विशाल ध्यान करने के लिए एक कमरा भी है जहां आप चिंतन और ध्यान कर सकते है।

कैसे पहुंचे –

सड़क मार्ग: यह प्रतिमा थिम्पू शहर के केंद्र से 4.9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बेहद ही खूबसूरत है।

बस मार्ग: थिम्पू शहर के केंद्र से कुएनसेलफोड्रैंग नेचर पार्क तक स्थानीय बस की सेवाएं उपलब्ध हैं, जो आपके बजट के लिए भी अच्छी है। बस से यहां पहुंचने में 20 से 30 मिनट लग सकते हैं।

कार से: अगर आप टैक्सी किराए पर लेना या किराए की कार चलाना चाहते है तो यह भी एक अच्छी चॉइस होगी। ड्राइव में लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं।

यहां आने का बेस्ट समय

बुद्ध डोरडेनमा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर का होता है। इस समय यहां का मौसम सुहावना और ठंडा होता है। यहां बारिश के मौसम में भारी वर्षा के कारण जून से अगस्त तक मानसून के मौसम से बचना उचित है।

जरूरी बातें

यहां का आनंद उठाने के लिए कम भीड़ और ठंडे तापमान के लिए सुबह जल्दी पहुंचें।

यहां आपको ज्यादा चलना पड़ सकता है। इसलिए आरामदायक जूते पहनें।

ध्यान कक्ष के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है इस बात का ध्यान रखें।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग