नवरात्रि शॉपिंग मार्केट (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भारत के इन बाजारों से करें नवरात्रि की खरीदारी, बजट में मिल जाएंगे पारंपरिक कपड़े

Shopping Market in India: नवरात्रि में लोग गरबा और डांडिया के लिए पारंपरिक आउटफिट की तलाश में रहते हैं। इसके लिए आप भारत की कुछ फेमस मार्केट को विजिट कर सकते हैं जहां हर तरह की ड्रेस मिलती है।

प्रीति शर्मा

Navratri Shopping Market: नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान लोग गरबा और डांडिया खेलने जगह-जगह जाते हैं। जिसके लिए पारंपरिक परिधान की खरीदारी से हर मार्केट में रौनक लग जाती है। इस मौके पर महिलाएं भारत के कुछ फेमस और बजट मार्केट में शॉपिंग का लुत्फ ले सकती हैं।

नवरात्रि पर पारंपरिक चनिया चोली, चुनरी और रंग बिरंगे परिधान की खोज चालू हो जाती है। ऐसे में ऑनलाइन से लेकर स्थानी मार्कट तक में चीजें ढूंढी जाती है। ऐसे में आपको देश के कुछ बाजारों में स्पेशल आउटफिट मिल जाएगी। यहां आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट आसानी से मिल जाएंगी।

लाल दरवाजा

अहमदाबाद का लाल दरवाजा मार्केट नवरात्रि की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। इस मार्केट में गरबा और डांडिया के पारंपरिक चनिया चोली के लिए मशहूर है। यहां की हस्तकला और मिरर वर्क वाली ड्रेस काफी खरीदी जाती है। इसके अलावा यह बाजार बजट में भी है जहां पर बच्चों के लिए भी ड्रेस ली जा सकती है।

मनीक चौक

राजस्थान के जयपुर की मनीक मार्केट में मिलने वाली रंग बिरंगी घाघरा चोली और गोटे वर्क वाली ड्रेस राजस्थान का पारंपरिक आभूषण है। गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए यहां से कई तरह की चीजों को खरीदा जा सकता है।

चांदनी चौक

दिल्ली की चांदनी चौक में एथनिक, ब्राइडल और पार्टी वियर आउटफिट खरीदी जा सकती है। यहां पर आपको हर तरह की आउटफिट आसानी से मिल जाएगी। यहां बनारसी और लहंगा चोली का ट्रेंडी कलेक्शन है। यहां आप बजट में नवरात्रि की शॉपिंग कर सकते हैं।

लिंकिंग रोड

मुंबई का लिंकिंग रोड बाजार ट्रेंडी गरबा आउटफिट और आधुनिक ड्रेस के लिए प्रसिद्ध है। यहां डिजाइन से लेकर स्ट्रीट फैशन दोनों मिलेगा। यहां पर बिना पैसों की चिंता किए गरबा और डांडिया के लिए शॉपिंग का प्लान कर सकते हैं।

लाड बाजार हैदराबाद

हैदराबाद का लाड़ बाजार पारंपरिक चूड़ियां और रंगीन परिधानों के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां रहते हैं तो नवरात्रि का लुक क्रिएट कर सकते हैं। जहां एक से बढ़कर एक आउटफिट मिल जाएगी

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए