पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांव में शहर की भागम-भाग से दूर प्राकृतिक सुंदरता का उठाएं लुत्फ  
टूर एंड ट्रैवल

पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांव में शहर की भागम-भाग से दूर प्राकृतिक सुंदरता का उठाएं लुत्फ

पश्चिम बंगाल भारत की उन जगहों में शामिल है जहां पर प्राकृतिक सुंदरता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। यहां पर मौजूद कुछ गांव ऐसे है जिसकी खूबसूरती को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का दिल करेगा।

प्रीति शर्मा

Best Villages in West Bengal: हर कोई शहरों की तेज रफ्तार भरी जिंदगी से कुछ सुकून के पल पाना चाहता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, पर्वतों, हरियाली और शांत वातावरण के बीच बैठकर प्रकृति को निहारना चाहता है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत और धीमी जगह पर समय बिताना चाहता है। अगर आप भी इसी तरह की जगह तलाश रहे हैं तो पश्चिम बंगाल के कुछ खूबसूरत गांव बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सुकून ही नहीं बल्कि शांति का भी अहसास करता है। इन गांव की सादगी भरी जिंदगी को करीब से अनुभव करने के लिए  यहां पर दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।

आज हम आपको पश्चिम बंगाल के उन खूबसूरत गावों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कम लोगों ने ही सुना होगा। इन जगहों पर गर्मियों में घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर बिताया हुआ हर एक पल आपको हमेशा याद रहेगा।

रिमबिक गांव

पश्चिम बंगाल की यह जगह दार्जिलिंग शहर से करीब 56 किमी दूर स्थित है। यहां पर मौजूद ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील झरने किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह गांव एकदम फेवरेट डेस्टिनेशन साबित होगा। मानसून के समय इस गांव की सुंदरता अपने चरम पर होती है। रिमबिक गांव में परिवार के साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान की जा सकती है।

समसिंग गांव

पश्चिम बंगाल का यह गांव जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। इस जगह की खूबसूरती के सामने आप हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भूल जाएंगे। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां मैदान अचानक उठकर विशाल हिमालय में बदल जाते हैं। इस गांव में सालों साल मौसम बहुत सुहाना रहता है। यहां पर आपको चाय के बागान और मनमोहक पहाड़ देखने को मिलेंगे। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

किरीटेश्वरी गांव

पश्चिम बंगाल में स्थित यह गांव मुर्शिदाबाद जिले में स्थित है। इस जगह की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत सबसे अनोखी है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यह अपनी खूबसूरती की वजह से साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन भी चुना जा चुका है। यह गांव माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक देवी दाक्षायनी सती के लिए भी जाना जाता है। यहां पर दुर्गा पूजा बहुत ही भव्य तरह से आयोजित होता है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए