चेन्नई स्थित पर्यटन स्थल। इमेज-एआई 
टूर एंड ट्रैवल

चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी का चेन्नई-कांचीपुरम-महाबलीपुरम टूर पैकेज 1980 रुपए से शुरू है। एक दिन में एकांबरेश्वर मंदिर, कामाक्षी अम्मन मंदिर, महाबलीपुरम घूमने का एक सुनहरा मौका है।

रंजन कुमार

IRCTC Chennai Tour Package Details : आप दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से देखना चाहते हैं, लेकिन समय और बजट की कमी आड़े आ रही है तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन समाधान लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने एक विशेष डे टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो किफायती दाम में तमिलनाडु के दो सबसे ऐतिहासिक शहरों-कांचीपुरम और महाबलीपुरम की यात्रा कराता है।

यह टूर पैकेज उन पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम समय में ज्यादा अनुभव बटोरना चाहते हैं। इस यात्रा की शुरुआत सिर्फ 1980 रुपए प्रति व्यक्ति से होती है। पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यात्रियों को आरामदायक एसी वाहनों की सुविधा दी जाती है। ग्रुप साइज के हिसाब से सेडान या इनोवा कार उपलब्ध कराई जाती है, जिससे सफर थकान मुक्त रहता है।

सुबह से रात तक का रोमांचक शेड्यूल

यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे चेन्नई से होती है। सुबह के नाश्ते के बाद पर्यटकों को मंदिरों के शहर कांचीपुरम ले जाया जाता है। वहां सबसे पहले एकाम्बरेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं, जो पृथ्वी तत्व का प्रतीक है। इसका 57 मीटर ऊंचा भव्य गोपुरम पल्लव और विजयनगर वास्तुकला की जीवंत गवाही देता है। इसके बाद श्रद्धालु प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाक्षी अम्मन मंदिर पहुंचते हैं, जिसका स्वर्ण गोपुरम अध्यात्म और शांति का केंद्र है।

यूनेस्को की धरोहरों का दीदार

दोपहर के खाने के बाद यात्रा का रुख बंगाल की खाड़ी के तट स्थित महाबलीपुरम की ओर होता है। पल्लव राजवंश की कला का केंद्र रहा यह शहर अपने पत्थर तराश कर बनाए गए मंदिरों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर्यटक यूनेस्को की विश्व धरोहरों जैसे सी शोर टेंपल (तट मंदिर), फाइव रथास (पांच रथ) और पत्थरों पर उकेरी गई विशाल कलाकृति-अर्जुन की तपस्या का दीदार करते हैं।

यात्रा की समाप्ति

दिन भर की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक यात्रा के बाद रात लगभग 10 बजे तक चेन्नई वापसी होती है। यह पैकेज सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध है। कम खर्च में दक्षिण भारत की कला, संस्कृति और धर्म को समझने का यह एक दुर्लभ अवसर है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह