माता कामाख्या का मंदिर।  
टूर एंड ट्रैवल

माता कामाख्या के दर्शन का अच्छा मौका, सिर्फ 7 हजार में 2 दिनों का टूर, जानें पूरी प्रक्रिया

IRCTC Tour: आईआरसीटीसी का कामाख्या माता दर्शन टूर पैकेज 7000 रुपए में 2 दिनों की यात्रा का मौका देता है। होटल, खाना व प्रमुख मंदिर दर्शन पैकेज में शामिल हैं। इससे यात्रा आसान और बजट फ्रेंडली है।

रंजन कुमार

IRCTC Tour Package: मां कामाख्या के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपना एक किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए है, जो कम समय और सीमित बजट में असम स्थित 51 शक्तिपीठों में सबसे प्राचीन मां कामाख्या देवी के दर्शन करना चाहते हैं। ट्रेवल, होटल, खाना और लोकल ट्रांसफर, सब कुछ एक पैकेज में मिलने से यह टूर स्ट्रेसफुल और कंफर्टेबल है।

मां कामाख्या को कामेश्वरी देवी भी कहा जाता है। ये इच्छा और सृजन की देवी मानी जाती हैं। यह पवित्र मंदिर असम की राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पर्वत पर है। ऐसी मान्यता है कि यह शक्तिपीठ तांत्रिक शक्ति साधना का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां दर्शन मात्र से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। इस कारण देश-विदेश से श्रद्धालु यहां मां के दर्शन के लिए हर रोज बड़ी संख्या में आते हैं।

टूर पैकेज की पूरी जानकारी

  • इस पैकेज का नाम-दिव्य माँ कामाख्या दर्शन यात्रा ( गुवाहाटी) है।
  • अवधि: 1 रात / 2 दिन
  • फ्रीक्वेंसी: रोज
  • यात्रा माध्यम: AC गाड़ी
  • मील: MAP (ब्रेकफास्ट और डिनर) यह टूर पैकेज गुवाहाटी से शुरू होकर वहीं समाप्त होता है। इससे यात्रियों को एक्स्ट्रा प्लानिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

ठहरने का ऑप्शन

डबल/ ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: 7000 रुपए प्रति व्यक्ति। सिंगल ऑक्यूपेंसी: 12,950 रुपए। बच्चा (5–11 वर्ष, बेड समेत): 6200 रुपए। बच्चा (2–4 वर्ष, बिना बेड): 1270 रुपए

कम बजट में पैकेज दर्शन, ठहराव, भोजन को कवर करता है।

डे-वाइज इटेनरी

पहले दिन: गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा। यहां से होटल ट्रांसफर। फिर समय मिलने पर शाम को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी में रात का स्टे और रेस्ट होता है।

दूसरे दिन: सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करना होगा। सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कराया जाएगा। फिर उमानंद मंदिर का भ्रमण करना होता है। इसके बाद शाम को गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन का ड्रॉप होगा।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना