गणेश चतुर्थी के पहले दिन गणपति को लगाए ये खास भोग (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आज है गणेश चतुर्थी, चढ़ाएं भोग में ये चीज़ें, सारे कष्ट हर लेंगे विघ्नहर्ता, होगी हर मनोकामना पूरी

Ganesh Chaturthi Bhog: आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई हैं। मान्यता है कि अगर गणेश जी को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाएं तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरस बरसाते हैं।

सीमा कुमारी

Ganesh Chaturthi 2025: आज यानि 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई हैं। वैसे तो हर महीने की चतुर्थी तिथि गणेश जी की पूजा के लिए बहुत शुभ मानी गई है। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का अपना अलग ही महत्व होता है, क्योंकि इस पावन तिथि को गणपति बप्पा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस दिन गली-मोहल्ला से लेकर घर और मंदिरों में गणपति बप्पा के पंडाल स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं और गणपति बप्पा से मन की मुराद की कामना करते हैं। जिसके बाद अनंत चतुर्दशी को विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दी जाती है।

अगर आप भी बप्पा को खुश करना चाहते हैं और अपनी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी के पहले दिन उन्हें उनकी पसंदीदा चीज़ों का भोग लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गणेश चतुर्थी के पहले दिन गणपति को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

गणेश चतुर्थी के पहले दिन गणपति को लगाए ये खास भोग:

मोदक का भोग

गणेश चतुर्थी के पहले दिन गणपति को मोदक का भोग लगाना शुभ होता है। मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय व्यंजन है। कहते है मोदक के बिना भगवान गणेश पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को मोदक का भोग लगाना अनिवार्य माना गया है।

केला का भोग

कहते हैं, गणपति को मोदक का भोग लगाने के अलावा केले का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। बप्पा को केले का भोग लगाने से भक्तों को सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

लड्डू का भोग

आपको बता दें, मोदक ,केले की तरह, लड्डू भी बप्पा को बहुत पसंद है। बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू या बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर आप भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते है। यह भी माना जाता है कि लड्डू का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

दही चावल का भोग

बता दें, बहुत से लोगों को शायद ये नहीं पता कि भगवान गणेश को दही-चावल का भोग भी बहुत पसंद है। दही-चावल का भोग लगाने से बप्पा आपके घर को धन-धान्य से भर देते हैं और सभी तरह की परेशानियाँ दूर करते हैं।

नारियल और गुड़ का भोग

गणपति को नारियल और गुड़ का भोग लगाना भी बेहद शुभ होता है। नारियल और गुड़ का भोग भी बप्पा को बहुत प्रिय है। आप प्रसाद के तौर पर नारियल और गुड़ को मिलाकर या अलग-अलग भी भोग लगा सकते है। ऐसा माना जाता है कि यह भोग लगाने से भगवान गणेश सभी संकटों को दूर कर देते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान