मोबाइल इस्तेमाल करते समय आंखों में थकान महसूस करती महिला (सौ.फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

क्या आपकी आंखों में भी रहता है भारीपन? आजमाएं ये मैजिकल टिप्स, मोबाइल चलाने के बाद भी नहीं थकेंगी आंखें

Digital Eye Strain Remedies: आजकल लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या स्क्रीन देखने की वजह से कई लोगों को आंखों में भारीपन, जलन और थकान की समस्या होने लगती है। कुछ आसान टिप्स से आंखों को आराम दे सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Eye Strain Relief Tips: आजकल लोग सबसे पहले उठते ही अपने फोबाइल को चेक करते हैं और रात का अंत भी मोबाइल की स्क्रीन को देखकर ही होता है। यह डिजिटल रोशनी सिर्फ आपके आंखों को ही नहीं थका रही है बल्कि अनिद्रा और मानसिक तनाव का भी कारण बन रही है। जो एक बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

आधुनिक युग में हमारा हर काम कंप्यूटर और मोबाइल पर टिका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह निर्भरता आपकी आंखों के लिए कितनी घातक साबित हो रही है। घंटों स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से न केवल आंखों में जलन और सूखापन होता है बल्कि इसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य और पाचन तंत्र पर भी पड़ता है।

डिजिटल थकान

रात के समय शरीर में कफ की प्राकृतिक वृद्धि होती है जो गहरी नींद के लिए जरूरी है। लेकिन जब हम देर रात तक मोबाइल की नीली रोशनी के संपर्क में रहते हैं तो यह कफ और पित्त के संतुलन को बिगाड़ देती है। इससे मस्तिष्क में नींद लाने वाले मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे अनिद्रा और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।

आंखों का पाचन से है नाता

बहुत कम लोग जानते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करती है। लगातार स्क्रीन देखने से होने वाला मानसिक तनाव पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता तो आंखों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता जिससे नजर धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।

आंखों को बचाने के सरल उपाय

  • स्क्रीन पर काम करते समय हम पलकें झपकाना भूल जाते हैं। कोशिश करें कि हर 20 मिनट में आंखों को आराम दें और जानबूझकर पलकें झपकाएं। इससे आंखों की नमी बनी रहती है।
  • आयुर्वेद में त्रिफला को आंखों के लिए अमृत माना गया है। रात को त्रिफला चूर्ण पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर आंखों को धोएं। यह आंखों की जलन और तनाव को जड़ से खत्म करता है।
  • आंखों के चारों ओर शुद्ध देसी घी की मालिश करना उन्हें गहराई से पोषण देता है। साथ ही आंखों की पुतलियों को चारों दिशाओं में घुमाने वाला नेत्र योग मांसपेशियों को मजबूती देता है।
  • सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें। इससे शरीर का प्राकृतिक चक्र बना रहता है।

डिजिटल युग से भागना संभव नहीं है लेकिन आयुर्वेद के इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप अपनी आंखों को बड़ी क्षति से बचा सकते हैं। स्वस्थ आंखें ही उज्जवल भविष्य का आधार हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते