लाइफस्टाइल

नींबू के इस टोटके से बदल सकती है किस्मत, आज़मा कर देखें

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

हर किसी की ख़्वाहिश होती है कि, वह धनवान होने के साथ खुशहाल जिंदगी जीएं। इसके लिए वह काफी कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद औरों की तरह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं और पैसों की तंगी बनी रहती है।

ज्योतिष-शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी सामग्री हमारी रसोई में ही उपलब्ध होती   है। इन उपायों से व्यक्ति के जीवन में चली आ रही समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्हीं में से एक है नींबू

नींबू के कुछ उपाय है जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने लिए सफलता का द्वार खोल सकता है। आइए जानिए कैसे करें नींबू का इस्तेमाल।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो एक नींबू अपने ऊपर से 7 बार उतार लें। अब इसके दो टुकड़े कर लें। दोनों टुकड़ों को विपरीत दिशा में यानी सीधे हाथ वाले नींबू को उल्टे हाथ की तरफ फेंके और उल्टे हाथ वाले नींबू को सीधे हाथ की तरफ फेंके। ऐसा करने से सोई किस्मत जाग सकती है।

अगर कड़ी मेहनत करने के बावजूद व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार के दिन अपने ऑफिस या फिर दुकान की चारों दीवारों से स्पर्श करा लें। इसके बाद इस नींबू के चार टुकड़े कर लें और चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

यदि आपके बिजनेस में रुकावट महसूस हो रही है और पैसा नहीं आ रहा है तो, इसके लिए 5 नींबू काटकर उसके साथ एक मुट्ठी पीली सरसों और एक मुट्ठी काली मिर्च व्यापारिक प्रतिष्ठान में रख दें। अगले दिन दुकान खोलने के बाद इन सभी सामग्री को उठाकर किसी सुनसान जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी