एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

एसिडिटी से तुरंत आराम दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आज़मा कर देखिए

Remedies for Acidity: पेट में एसिडिटी होना एक आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई कभी कभी परेशान रहते हैं। खैर, आइए इस लेख में जानते हैं कि एसिडिटी से बचने के लिए क्या घरेलू उपाय कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Home Remedies for Acidity: मौजूदा वक्त की बिजी लाइफस्टाइल ने लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदल गई हैं। इस व्यस्त भरी और अनियमित जीवनशैली में एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। यह अक्सर मसालेदार और तला-भुना खाना खाने, देर रात में भोजन करने या ज्यादा तनाव लेने की वजह से होती है।

एसिडिटी होने पर पेट में जलन, सीने में दर्द और गले में खट्टी डकारें आने लगती हैं। यह एक ऐसी परेशानी है जो न सिर्फ आपके पाचन को खराब करती है, बल्कि दिनभर की शांति छीन लेती है। ऐसे में आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जो आपको एसिडिटी से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

ठंडा दूध और केला

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए ठंडा दूध और केला खाना एक बहुत ही प्रभावी उपाय है। दूध में कैल्शियम होता है जो पेट में एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। इसके अलावा, केला भी एसिडिटी से तुरंत राहत देता है। इसमें प्राकृतिक एंटासिड गुण होते हैं जो पेट की जलन को शांत करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

नारियल पानी और सौंफ

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी और सौंफ भी काफी असरदार साबित हो सकता हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं और पेट की जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह एक प्राकृतिक एंटासिड है।

खाने के बाद सौंफ चबाने से भी एसिडिटी दूर होती है। सौंफ में ऐसे गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट में गैस बनने से रोकते हैं। अगर आपकी समस्या फिर भी ठीक नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

जीरा और अजवाइन का पानी

जीरा और अजवाइन दोनों ही पाचन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। जीरा पानी में उबालकर पीने से पेट की गैस और एसिडिटी दूर होती है। इसी तरह, अजवाइन को पानी में उबालकर या थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर खाने से भी तुरंत आराम मिलता है। ये दोनों पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां