सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू नुस्खे (सौ.डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में चेहरे को नेचुरल ग्लो देंगे ये 6 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी साबुन की जरूरत

Winter Skin Care: हर मौसम में त्वचा पर बुरा असर पड़ने लगता है इसके लिए महंगे घरेलू प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा नहीं मिलता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल
Skin Care Gharelu Tips In Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में चेहरे की सुंदरता का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। हर मौसम में त्वचा पर बुरा असर पड़ने लगता है इसके लिए महंगे घरेलू प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा नहीं मिलता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते है।
चेहरे की गंदगी और टैनिंग को हटाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते है। साबुन के मुकाबले यह स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है। बेसन स्किन को पोषण देता है. हल्दी और दही मिलाकर इसे लगाने से तुरंत फ्रेश ग्लो मिलता है।
त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए मलाई एक खास घरेलू नुस्खा है। इस मलाई की मदद से आप चेहरे पर मसाज कर सकते है। यह रूखेपन को दूर करने का काम करती है।
ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे घरेलू और कारगर नुस्खा है। इसे चेहरे पर लगाने से यह अतिरिक्त तेल सोखकर पोर्स को टाइट करती है और पिंपल्स कम करने में मदद करती है।
चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे होते है। घरेलू नुस्खों में से एक आप एलोवेरा को स्किन पर लगाते है इसे ठंडक मिलती है और रोमछिद्रों की गंदगी साफ होती है। यह घरेलू नुस्खा सेंसेटिव स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।
दही एक नैचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है यह चेहरे की गंदगी हटाते हुए ब्राइटनेस बढ़ाता है। हर स्किन टाइप पर यह आसानी से सूट करता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब