File Photo 
लाइफस्टाइल

सोने से पहले रात में गर्म दूध पीने के हैं गजब फायदे, ज़रूर जानें और अमल करें

मृणाल पाठक

सीमा कुमारी

दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हर रोज एक गिलास गर्म दूध पीने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बचपन से ही हमें दूध पीने के अनेकों फायदों के बारे में बताया जाता है।

कई बार आपने अपनी दादी, नानी या फिर अपनी मां को ये कहते सुना होगा की दूध पीने से लंबाई बढ़ती है। वहीं, लड़कियों ने ये सुना होगी की दूध पीने से बाल भी लंबे होते हैं। आइए जानें, रात में गर्म दूध पीने के फायदों के बारे में।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो दांत और हड्डियां मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रोजाना सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं तो शरीर का दर्द भी ठीक हो जाता है।

स्ट्रेस इन दिनों हर किसी की लाइफ का हिस्सा है। अगर आपको स्ट्रेस हो रहा है तो आप हल्का गर्म दूध पीएं। ये आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। इसे पीने के बाद आप राहत महसूस करेंगे।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है। दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

 सर्दियों के मौसम में अक्सर गले की परेशानियां होती रहती हैं। अगर आपको भी ये परेशानी हो रही है तो आप गर्म दूध पीएं। चाहें तो इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर या अदरक मिलाएं।

अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। बच्चों को खासतौर पर हर रोज दूध पीना चाहिए।

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गर्म दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है, वो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय