कोकोनट बर्फी (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Orange Coconut Barfi: घर पर बनाएं ऑरेंज कोकोनट बर्फी, स्वाद रहेगा यादगार; नोट करें रेसिपी

Orange Coconut Barfi Recipe: घर की रसोई में अब पारंपरिक मिठाइयों के साथ हेल्दी ऑप्शन के लिए फलों से बनने वाली मिठाइयां भी ट्राई की जा रही हैं। ऐसी ही मिठाई है- ऑरेंज कोकोनट बर्फी।

रीता राय सागर

Orange Delight Coconut Barfi Recipe: बच्चों को आकर्षित करने के लिए रंगीन और फ्लेवरफुल मिठाइयां बनाई जा रही हैं। यह नागपुर की फेमस मिठाई है। नागपुरी संतरे देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं। संतरे को ऐसे खाने के साथ ही उससे कई प्रकार की डिशेज भी बनाई जाती है।

इन्हीं में से एक है- ऑरेंज बर्फी। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि काजू, खोए की बर्फी भी आप भूल जाएंगे। इसलिए जब भी घर में कोई त्योहार हो, मेहमान आने वाले हों या फिर कुछ मीठा खाने का मन करे, तो अक्सर हम काजू कतली, गुलाब जामुन या बेसन के लड्डू बनाते हैं। लेकिन इस बार ऑरेंज कोकोनट बर्फी बनाएंगे।

ऑरेंज बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप नारियल का बुरादा
  • 4 बड़े चम्मच मावा
  • 2 बड़े चम्मच ऑरेंज पल्प और रस
  • 2-3 बूंद ऑरेंज कलर (ऑप्शनल)
  • 1 छोटी चम्मच ऑरेंज ऐसेंस
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता कतरन
  • 2-3 सिल्वर वर्क
कोकोनट बर्फी (फोटो.सोशल मीडिया)

ऑरेंज मिठाई बनाने की विधि

  • सबसे पहले संतरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर इनके टुकड़े कर लेंगे। अब संतरे के टुकड़े करके उनमें से संतरे के सारे बीज और रेशों को निकाल लेंगे। इससे बर्फी में कड़वा टेस्ट आएगा। अब ऑरेंज पल्प और संतरे के रस को अलग रखेंगे।
  • अब गैस पर कड़ाही गर्म करेंगे और उसमें मावा डालेंगे। मावा को धीमी आंच पर सुनहरा और खूशबू आने तक भूनेंगे। अब मावा को एक अलग बर्तन में रख देंगे।
  • अब उसी कड़ाही में संतरे का रस और चीनी डालेंगे और उसे तब तक पकाएंगे, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए।
  • अब इसे अच्छा ऑरेंज कलर देने के लिए एक छोटी कटोरी में दो चम्मच दूध लेंगे और उसमें एक चुटकी ऑरेंज फूड कलर मिलाएंगे और जब चाशनी तैयार हो जाए, तब कड़ाही में भुना हुआ मावा और नारियल का बूरादा डालेंगो और सभी मिश्रण को अच्छे से मिक्स करेंगे।
  • अब इस पूरे मिक्स्चर में धीरे-धीरे फूड कलर को डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। इसमें और अधिक फ्लेवर के लिए ऑरेंज एसेंस डालेंगे।
  • अब एक प्लेट में चिकनाई के ले घी लगाएंगे और उसमें पूरे मिक्स्चर को फैला देंगे। मिक्स्चर को एकसार फैलाकर ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • अब इसे काजू-पिस्ता और चांदी के वरक से गार्निश करेंगे। ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लेंगे। तैयार है आपकी ऑरेंज कोकोनट बर्फी।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब