गर्मियों में अपनी आंखों का रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Eye Care Tips: गर्मियों में तेज तापमान से हो जाता है आंखों का बुरा हाल, तो इन तरीकों से रखें ख्याल

गर्मियों के मौसम में गर्म तापमान और तेज धूप की वजह से शरीर पर सबसे बुरा असर पड़ता है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर शरीर का नाजुक अंग आंखों पर पड़ता है।

दीपिका पाल

Eye Care Tips: गर्मियों का मौसम जहां पर शुरु है वहीं पर इस मौसम में कभी तापमान ज्यादा तो कभी कम होता जा रहा है। इस मौसम में गर्म तापमान और तेज धूप की वजह से शरीर पर सबसे बुरा असर पड़ता है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर शरीर का नाजुक अंग आंखों पर पड़ता है। इस दौरान आंखों में जलन, खुजली और सूखापन महसूस होता है।

गर्मियों में आंखों में होती है ये समस्याएं

यहां पर गर्मियों के मौसम में आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। यहां पर आंखों में जलन, खुजली और सूखापन महसूस होता है. खासकर, कॉर्नियल बर्न (आंख की बाहरी परत जलना) और ड्राई आई (आंखों में नमी की कमी) जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान आंखों को नुकसान काफी होती है।

जानते है गर्मी में आंखों का ख्याल रखने के टिप्स

यहां पर गर्मी के मौसम में आपको अपनी आंखों का ख्याल रखने के लिए खास तरह की टिप्स अपनानी चाहिए जो इस प्रकार है...

1- धूप से बचने के लिए पहनें चश्मा

यहां पर गर्मी के मौसम में आंखों पर गर्म तापमान का असर पड़ता है। यहां पर घर से निकलने से पहले आप धूप का चश्मा जरूर लगाएं. यह आंखों को सूरज की तेज किरणों से बचाता है और धूल-मिट्टी को भी आंखों में जाने से रोकता है। आप यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहन सकते है।

2-हाईड्रेशन और सही खानपान जरूरी

गर्मी के मौसम में शरीर को हाईड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है इसमें पानी की कमी हो जाती है। यहां पर शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए दिनभर में खूब पानी पिएं और जूस या नारियल पानी का सेवन करें. खाने में हरी सब्जियां, गाजर, टमाटर और विटामिन ए युक्त चीजें शामिल करें आंखें आपकी बेहतर रहती है।

3-आंखों को ठंडक देना जरूरी

यहां पर गर्मियों के मौसम में आंखों को ठंडक देना जरूरी होता है। आंखों को ठंडक देने के लिए दिन में दो-तीन बार ठंडे पानी से धोएं. आप खीरे के टुकड़े या गुलाब जल की पट्टियां भी आंखों पर रख सकते हैं, इससे आंखों को राहत मिलेगी और ताजगी महसूस होगी।

4-पर्याप्त नींद लेना जरूरी

गर्मियों के मौसम में आपको अपनी आंखों का ख्याल रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। कोशिश करें कि रोज 7-8 घंटे की पूरी नींद लें. अच्छी नींद लेने से आंखें तरोताजा रहती हैं और किसी भी तरह की परेशानी कम हो जाती है।

5-स्क्रीन टाइम करें कम

यहां पर गर्मी के मौसम में आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होते है।मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखें थक जाती हैं और सूखापन महसूस होता है. अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहते हैं तो हर 20 मिनट में कुछ सेकंड का ब्रेक लें और दूर देखें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा