तरबूज और खरबूजा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Summer Fruits Side Effects: तरबूज-खरबूजे के साथ गलती से न खाएं ये चीजें, हो सकती है भयंकर तकलीफ़

Summer Fruits Side Effects:तरबूज और खरबूजा गर्मियों के लोकप्रिय फल हैं, लेकिन इन्हें गलत चीजों के साथ खाने से शरीर में तकलीफ हो सकती है। जानिए किन फूड कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Kharbooja Ke Saath Kya Na Khayein: खरबूजा और तरबूज गर्मियों के सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। गर्मियों में लोग इसका सेवन खूब करते हैं, क्योंकि ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खरबूजा और तरबूज को कुछ चीजों के साथ खाने से फायदा होने की बजाय नुकसान भी हो सकता है?

अक्सर लोग बिना सोचे-समझे इसे किसी भी समय और किसी भी खाने के साथ खा लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन चीजों के साथ खरबूजा और तरबूज नहीं खाना चाहिए?

आयुर्वेद में 'विरुद्ध आहार' कहा गया है

आयुर्वेद में कुछ चीजों को 'विरुद्ध आहार' कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तरबूज या खरबूजे के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी उत्पाद नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस, भारीपन या पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

किन चीजों के साथ खरबूजा और तरबूज नहीं खाना चाहिए ?

  • तले-भुने फूड्स

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, खरबूजा और तरबूज का सेवन तले-भुने फूड्स के साथ कभी भी नही करना चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते है कि, गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और अगर ऐसे समय में भारी और ऑयली खाना खाया जाए तो अपच, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

  • ठंडे पेय या बर्फ वाला पानी

खरबूजा और तरबूज खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना भी नुकसानदायक हो सकता हैं। इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और पेट में ऐंठन, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि तरबूज खाने के बाद कुछ समय तक पानी न पिएं।

  • हैवी फूड्स

इसके अलावा, हैवी फूड्स यानी ज्यादा अनाज के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और शरीर में सुस्ती, भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है।

कैसे करें तरबूज या खरबूजे का सेवन?

आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज या खरबूजे यानी पानी वाले फलों को हमेशा अकेले या फिर समान प्रकृति वाले फलों के साथ खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को पोषण भी सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है।

अगर आपको तरबूज या खरबूजा पसंद नहीं है या किसी वजह से आप नहीं खा सकते तो गर्मी के मौसम में नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं. साथ ही, पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान भी जरूरी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है