गर्मी में हल्के रंग के सूती कपड़े पहने व्यक्ति (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

गर्मी में डार्क कलर्स हैं आपके दुश्मन? जानें क्यों एक्सपर्ट्स देते हैं सिर्फ सूती और हल्के कपड़ों की सलाह

Cotton Clothes Benefits: गर्मियों में सही कपड़ों का चुनाव आपकी सेहत और कंफर्ट दोनों को प्रभावित करता है। डार्क कलर्स गर्मी को ज्यादा सोखते हैं जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और असहजता महसूस होती है।

प्रीति शर्मा

Summer Fashion Tips: जैसे-जैसे पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में सही कपड़ों का चुनाव न केवल आपको पसीने और चिपचिपाहट से बचाता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी शांत रखता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस मौसम में सूती कपड़े किसी वरदान से कम नहीं हैं।

सूती कपड़े के फायदे

जब तपती गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तब सूती कपड़े एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। सूती कपड़ा पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी तरह के हानिकारक रसायन या सिंथेटिक फाइबर नहीं होते। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका ब्रीदेबल होना है यानी यह हवा को आसानी से आर-पार जाने देता है। इससे त्वचा ठंडी बनी रहती है और पसीना आने पर भी शरीर को घुटन महसूस नहीं होती।

पॉलिएस्टर या नायलॉन जैसे सिंथेटिक कपड़ों के विपरीत सूती कपड़ा पसीने को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है। यह पसीने को सोखकर उसे हवा के संपर्क में लाता है जिससे पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर को ठंडक मिलती है। यदि आप गर्मी में सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं तो पसीना त्वचा पर ही जमा रहता है जिससे घमौरियां, खुजली, रेडनेस और पसीने की दुर्गंध जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

हल्के शेड्स ही क्यों हैं जरूरी

कपड़ों के चुनाव में रंगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। विज्ञान के अनुसार गहरे रंग (जैसे काला, नेवी ब्लू या गहरा लाल) सूरज की गर्मी को सोखते हैं जिससे शरीर का तापमान और बढ़ जाता है। इसके विपरीत हल्के रंग जैसे सफेद, आसमानी, हल्का गुलाबी, क्रीम और पीला सूरज की किरणों को परावर्तित कर देते हैं। यही कारण है कि हल्के रंग के कपड़े पहनने पर गर्मी का अहसास काफी कम होता है।

फैशन और आराम का संगम

आज के दौर में सूती कपड़े केवल सादगी तक सीमित नहीं हैं। बाजार में धारियां, चेक और कई आधुनिक डिजाइनों में कॉटन के कपड़े उपलब्ध हैं जिन्हें आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए स्टाइल कर सकते हैं। यह न केवल टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि त्वचा के प्रति भी बेहद मुलायम होते हैं। पुराने समय से दादी-नानी की दी गई यह सलाह आज के हीटवेव वाले दौर में भी सबसे सटीक और असरदार साबित होती है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी