स्किनकेयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Skincare Myths vs Facts: चेहरे पर बर्फ लगाने से लेकर रोज एक्सफोलिएशन तक, इन बातों का जानें सच

Skin Care Facts: चेहरे पर बर्फ लगाने, स्क्रब करने और ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर न लगाने जैसी कई स्किनकेयर टिप्स सबने सुनी होंगी। आइए जानते हैं इनमें कितनी सच्चाई है और त्वचा की देखभाल का सही तरीका।

रीता राय सागर

Highlights:

  • रोज स्क्रब करना और बार-बार चेहरा धोना त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।

  • ऑयली स्किन को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है।

  • सनस्क्रीन और सही स्किनकेयर रूटीन हर मौसम में जरूरी हैं।

Skincare Myths And Facts: त्योहार हो या वेडिंग सीजन, खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते हैं। इसके लिए कई लोग चेहरे पर बर्फ लगाते है, तो कोई डेड स्किन हटाने के लिए रोज स्क्रब का इस्तेमाल और कई लोग सोशल मीडिया के ब्यूटी ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या ये सभी तरीके वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं?

एक बात सभी को समझनी चाहिए कि हर स्किन टाइप अलग होती है और जो तरीका किसी एक व्यक्ति को सूट करता है, जरूरी नहीं कि वह सभी के लिए अच्छा हो। आज है वर्ल्ड साइंस डे, जिसमें हम स्किन से जुड़े 8 मिथकों की सच्चाई के बारे में जानेंगे।

चेहरे पर बर्फ लगाना

बर्फ लगाने से त्वचा पर कुछ समय के लिए ठंडक महसूस होती है और सूजन या लालिमा कुछ समय के लिए कम दिखती है। लेकिन इससे चेहरे के पोर्स बंद या छोटे नहीं होते। बर्फ को सीधे चेहरे पर रगड़ने से जलन और ठंड से त्वचा को नुकसान होता है। अगर बर्फ की ठंडी सिकाई करनी है, तो बर्फ को साफ मुलायम कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर के लिए इस्तेमाल करें।

रोज स्क्रब करने से चेहरा ज्यादा साफ होता है

रोज स्क्रब करने से त्वचा की ऊपरी परत पर अधिक फ्रिक्शन होता है। इससे रूखापन, जलन और सेंसिटिविटी बढ़ती है। खासकर ड्राई और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को रोज स्क्रब करने से बचना चाहिए। एक्सफोलिएशन की जरूरत और उसकी फ्रीक्वेंसी स्किन टाइप और प्रोडक्ट पर निर्भर करती है।

ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर नहीं

त्वचा ऑयली होने के बावजूद उसे हाइड्रेशन की जरूरत होती है। मॉइश्चराइजर न लगाने से त्वचा में रूखापन और खिंचाव महसूस होता है। ऑयली स्किन के लिए हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक और वॉटर या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनना बेहतर है।

सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में लगाना चाहिए

यह सबसे बड़ा मिथक है। सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें बादलों के बीच से भी त्वचा तक पहुंच सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि ठंड और बारिश के मौसम में भी लगाना चाहिए। बाहर जाते समय ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन लगाएं। लंबे समय तक बाहर रहने, पसीना आने या चेहरा धोने के बाद सनस्क्रीन को रिअप्लाई करना चाहिए।

महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट बेहतर होते हैं

किसी प्रोडक्ट का महंगा होना उसकी गुणवत्ता की गारंटी नहीं होती है। कई बजट फ्रेंडली स्किनकेयर प्रोडक्ट भी अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं। प्रोडक्ट चुनते समय अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब के इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

फेसवॉश से पिंपल्स जल्दी ठीक होते हैं

बार-बार चेहरा धोने से स्किन से नेचुरल ऑयल और उपरी लेयर प्रभावित होती है। इससे ड्राईनेस और जलन बढ़ती है। आमतौर पर दिन में दो बार फेसवॉश करना पर्याप्त होता है। पसीना आने या वर्कआउट के बाद चेहरा साफ किया जा सकता है। पिंपल्स के लिए जरूरत के अनुसार सही एक्टिव इंग्रेडिएंट्स और स्किनकेयर रूटीन अपनाना चाहिए।

नेचुरल चीजें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचातीं

घरेलू और प्राकृतिक चीजें भी हर त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं होतीं। नींबू का रस, बेकिंग सोडा और कुछ एसेंशियल ऑयल त्वचा में जलन, एलर्जी और सेंसिटिविटी पैदा करते हैं। खासकर नींबू जैसे एसिडिक पदार्थ सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।

रात में स्किनकेयर करने की जरूरत नहीं होती

रात का समय त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा होता है। इस समय हमारी स्किन भी रिलैक्स मोड में जाती है। दिनभर जमा धूल, पसीना और मेकअप साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। जरूरत के अनुसार रात में रेटिनॉल या अन्य एक्टिव इंग्रेडिएंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल