टंकी का पानी(सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

भीषण गर्मी में भी टंकी से आएगा 'झरने जैसा' ठंडा पानी, बस छत पर कर लें ये एक छोटा सा काम।

How To Make Tank Water Cold: भीषण गर्मी में भी टंकी का पानी झरने जैसा ठंडा होगा, बस छत पर ये आसान सा काम कर लें और गर्मी में राहत पाएं।

सीमा कुमारी

Cold Water In Summer: गर्मियों के मौसम शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या छत पर रखी टंकी का गर्म पानी को लेकर होती है। खासकर प्लास्टिक टंकी कुछ ही घंटों में इतनी गर्म हो जाती है कि उसमें रखा पानी नहाने लायक नहीं रहता।

सुबह के समय थोड़ा बहुत राहत मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, पानी का तापमान बढ़ता जाता है। ऐसे में इससे नहाना या रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जो गर्मी में टंकी के पानी को ठंडा रखने में काम आ सकते हैं।

पानी की टंकी को ठंडा रखने के लिए क्या आजमाएं

  • सफेद पेंट करवाए

पानी की टंकी को ठंडा रखने के लिए सफेद या हल्के रंग का पेंट करने से धूप का असर थोड़ा कम हो जाता है, जिससे पानी ज्यादा गर्म नहीं होता है। काले या गहरे रंग की टंकियां ज्यादा गर्म होती हैं।

  • टंकी के ऊपर शेड लगाएं

अगर आप चाहते है कि आपके छत पर रखी टंकी का पानी गर्म न हो तो टंकी के ऊपर सीधी धूप से बचने के लिए प्लास्टिक शीट, ग्रीन नेट, टिन या फाइबर शेड लगाएं। इससे पानी ज्यादा गर्म नहीं होता है।

  • गीला बोरा

छत पर रखी टंकी का पानी को गर्म होने से बचाने के लिए टंकी के ऊपर गीला बोरा, मोटा कपड़ा या फिर जूट का कपड़ा रखने से पानी ज्यादा गर्म नहीं होता है। समय-समय पर इसे पानी से गीला करते रहने से टंकी का तापमान कम रहता है।

  • पौधे लगाएं

छत पर रखी टंकी का पानी को गर्म होने से बचाने के लिए टंकी के आसपास कई पौधे लगा सकते हैं या फिर बेल वाले पौधे लगाने से वहां का तापमान कम होता है और धूप का असर भी घटता है।

  • घास और थर्माकोल

इसके अलावा टंकी के आसपास सूखी घास, थर्माकोल शीट या इंसुलेशन शीट लगाने से गर्मी सीधे टंकी तक नहीं पहुंचती और पानी ठंडा रहता है। इसके अलावा टंकी को सीधा नीचे रखने के बजाए किसी स्टैंड पर रखें।

  • एल्युमिनियम फॉयल लगाएं

आपको बता दें क‍ि सफेद या हल्‍का रंग धूप के असर को कम कर देता है। इससे गर्मी का असर कम हो जाता है। आप टंकी को सफेद कपड़े से ढक सकते हैं या फ‍िर एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सूरज की गर्मी टंकी के अंदर तक नहीं पहुंचेगी और पानी में ठंडक बनी रहेगी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए