चिलगोजा पोषक तत्वों से भरपूर(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा चिलगोजा, जानें फायदे और सही सेवन का तरीका

Arthritis Diet Tips: सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में चिलगोजा बेहद फायदेमंद है। जानें इसके फायदे, पोषक तत्व और सही सेवन का तरीका।

सीमा कुमारी

Chilgoza For Bones: सर्दियों का मौसम अभी चल रहा है। इस मौसम में अधिकतर लोग हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। खासकर गठिया और गाउट के मरीजों को इस मौसम में ज्यादा दर्द, सूजन और अकड़न का सामना करना पड़ता है।

ठंड के कारण जोड़ों के आसपास मौजूद तरल पदार्थ गाढ़ा हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिससे दर्द और जकड़न बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपकी हड्डियाँ कमजोर हैं या जोड़ों में अक्सर दर्द रहता है, तो चिलगोजा को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

चिलगोजा पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेद में चिलगोजा को ताकत बढ़ाने वाला और शरीर को ऊर्जा देने वाला खास ड्राई फ्रूट माना गया है। यह स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सही तरीके से सेवन करने पर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। चिलगोजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व चिलगोजा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है, जिनमें शामिल हैं:

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • हेल्दी फैट
  • प्रोटीन और फाइबर
  • विटामिन E, K और B-कॉम्प्लेक्स
  • जिंक, मैग्नीशियम, आयरन
  • कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज
  • एंटीऑक्सीडेंट्स

ये सभी तत्व मिलकर शरीर को ऊर्जा देने के साथ हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

सर्दियों में चिलगोजा खाने के फायदे

  • हड्डियों को बनाता है मजबूत

चिलगोजा में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं और बोन डेंसिटी को सपोर्ट करते हैं।

  • जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत

इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

  • शरीर को देता है गर्माहट

चिलगोजा तासीर में गर्म माना जाता है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।

  • थकान दूर कर रखे एक्टिव

यह ड्राई फ्रूट शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, जिससे ठंड के मौसम में सुस्ती और थकान दूर रहती है।

  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

चिलगोजा में मौजूद विटामिन E और जिंक त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

चिलगोजा खाने का सही तरीका

  • रात में भिगोकर खाएं

4–5 चिलगोजा रातभर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट छिलका उतारकर खाएं। इससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं।

  • दूध के साथ सेवन

गुनगुने दूध में 2–3 चिलगोजा डालकर पीना हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

  • पाउडर बनाकर

चिलगोजा पीसकर आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ लिया जा सकता है, यह तरीका कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

एक दिन में 4–6 चिलगोजा खाना पर्याप्त होता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कैलोरी बढ़ सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो